Headlines

मई खत्म होते ही महंगी हो जाएगी देश की सबसे सस्ती कार, अभी कीमत सिर्फ इतनी, यहां जान लें डिटेल्स


भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बजट कारों में शामिल Maruti Alto अब पहले से महंगी होने जा रही है. अगर आप कम कीमत में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास ज्यादा समय नहीं बचा है. Maruti Suzuki ने ऐलान किया है कि जून 2026 से उसकी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. कंपनी अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से कीमत बढ़ाएगी और यह बढ़ोतरी 30 हजार रुपये तक हो सकती है. इसका असर कंपनी की सबसे सस्ती कारों में शामिल Alto K10 पर भी पड़ेगा.

अभी Maruti Alto K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.70 लाख रुपये है. लेकिन अगर कंपनी बेस मॉडल पर 30 हजार रुपये बढ़ाती है तो इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. यानी जो लोग अभी तक इसे देश की सबसे सस्ती और बजट फ्रेंडली कार मानते थे, उन्हें अब ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है. हालांकि कंपनी ने साफ कहा है कि हर वैरिएंट पर एक जैसी बढ़ोतरी नहीं होगी. कुछ मॉडल्स पर कम और कुछ पर ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है.

कितनी हो सकती है गाड़ी की कीमत?

Alto K10 के अलग-अलग वैरिएंट की संभावित नई कीमतें भी सामने आई हैं. उदाहरण के तौर पर, Alto K10 Std (O) की कीमत करीब 3.69 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 3.99 लाख रुपये हो सकती है. वहीं LXi और VXi जैसे मॉडल भी 4.30 लाख रुपये से लेकर 5.60 लाख रुपये तक पहुंच सकते हैं. खासतौर पर CNG वैरिएंट खरीदने वालों को भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई को वजह बताया है. यानी कार बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्टील, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स और ट्रांसपोर्ट जैसे खर्च लगातार बढ़ रहे हैं. इसी वजह से Maruti Suzuki ने दाम बढ़ाने का फैसला लिया है. पिछले कुछ समय से दूसरी ऑटो कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं.

किन फीचर्स के साथ आती है Alto K10?

Maruti Alto K10 को लोग खास तौर पर उसकी कम कीमत, बेहतर माइलेज और आसान मेंटेनेंस की वजह से पसंद करते हैं. इस कार में 1.0 लीटर K-Series पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अच्छा माइलेज देने के लिए जाना जाता है. कंपनी के मुताबिक इसका मैनुअल वैरिएंट करीब 24.39 kmpl और ऑटोमैटिक वैरिएंट लगभग 24.90 kmpl तक का माइलेज देता है. वहीं इसका CNG मॉडल लगभग 33.85 km/kg तक माइलेज देने का दावा करता है.

फीचर्स की बात करें तो Alto K10 में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, कीलेस एंट्री और ड्यूल एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. छोटी फैमिली और शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए यह कार काफी पॉपुलर मानी जाती है. इसकी कॉम्पैक्ट साइज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट की वजह से पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक इसे ज्यादा पसंद करते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

कैसे गाड़ी में काम करता है हाइड्रोजन फ्यूल? पेट्रोल-डीजल और CNG से कितना सस्ता होगा, यहां जानें 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *