Headlines

मक्का पर हूती हमले के बाद किसके साथ हैं शहबाज शरीफ? कहा- ये घिनौना…


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुसलमानों के पवित्र स्थल मक्का पर हुए ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने बुधवार (16 सितंबर) को कहा कि मक्का पर हमला कायराना है. सऊदी ने दावा किया था कि यमन के हूती विद्रोहियों ने मक्का पर ड्रोन अटैक किया है, लेकिन हूती विद्रोहियों ने कहा कि सऊदी का दावा झूठा है. उन्होंने कहा कि मक्का पर किसी तरह का अटैक नहीं किया है.

शहबाज शरीफ ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ‘मैं मक्का अल-मुकर्रमा के पवित्र स्थल पर ड्रोन से किए गए कायराना और घिनौने हमले की कोशिश की कड़ी से कड़ी निंदा करता हूं. पाकिस्तान के लोग इस शर्मनाक हरकत से दुखी हैं. यह अक्षम्य और निंदनीय अपराध है. हमें गहरा दुख हुआ है, इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते.’

बातचीत से हल हो मसला – शहबाज शरीफ

उन्होंने कहा, ‘हम रॉयल सऊदी आर्म्ड फॉर्सेज की सतर्कता, साहस और प्रोफेशनल रवैये को सलाम करते हैं, जिन्होंने तुरंत बहादुरी से कार्रवाई की. मैं एक बार फिर सभी से अपील करता हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा संयम बरतें और तनाव को और बढ़ने से रोकें. हमारा क्षेत्र पहले ही संघर्षों से बहुत कुछ झेल चुका है. बातचीत और कूटनीति ही शांति की ओर ले जाने वाला एकमात्र रास्ता है.’

शहबाज ने कहा, ‘पाकिस्तान, मित्र देश सऊदी अरब के साथ उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. पाक हरमैन शरीफैन की सुरक्षा और पवित्रता के लिए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ा है. यह एक ऐसा कर्तव्य है जिसे हर पाकिस्तानी अपने दिल के करीब मानता है.’

बता दें कि सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच युद्ध गंभीर स्थिति में पहुंच गया है. यह पहली बार है जब मक्का के इतने करीब कोई ड्रोन अटैक के लिए पहुंचा. सऊदी प्रशासन ने दावा किया कि ड्रोन को मार गिराया गया था. इससे पहले 2017 में भी हूती विद्रोहियों ने अटैक किया था.

यह भी पढ़ें : ‘मक्का पर नहीं दागा ड्रोन, सऊदी का दावा झूठा’, हूती का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *