Headlines

ममता बनर्जी पर फूटा क्रिकेटर मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़…


Manoj Tiwary On Mamata Banerjee: ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बंगाल चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ममता पर बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने टीएमसी का साथ क्यों छोड़ दिया. मनोज ने हार को लेकर कहा कि उन्हें इससे बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई, क्योंकि पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है. 

टिकट के लिए मांगे गए 5 करोड़ 

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की तरफ से उन्हें हावड़ा की शिबपुर सीट से टिकट देने से इसलिए इनकार कर दिया गया क्योंकि उन्होंने 5 करोड़ रुपये नहीं दिए. इसके अलावा मनोज ने यह भी साफ कर दिया कि अब पार्टी के साथ उनका चैप्टर खत्म क्लोज हो गया है. बताते चलें कि मनोज तिवारी ममता के नेतृत्व वाली सरकार में खेल मंत्री थे. 

70-72 लोगों ने टिकट के लिए दिए 5-5 करोड़

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “वह लोग टिकट खरीद पाए, जो भारी-भरकम रकम दे सकते थे. इस दफा कम से कम 70-72 उम्मीदवारों ने टिकट पाने के लिए 5-5 करोड़ रुपये की रकम दी. मुझसे भी पैसे मांगे गए थे, लेकिन मैंने मना कर दिया था.”

हार से बिल्कुल हैरानी नहीं

मनोज ने कहा, “मुझे इस करारी हार से बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई. जब पूरी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हो और किसी भी एरिया में विकास न हो, तो ऐसा ही होना था.”

राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था

मनोज ने बताया, “मैं उस वक्त आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहा था और रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर सीरियस था. उस वक्त दीदी (ममता) चाहती थीं कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूं. मैंने मना कर दिया था, लेकिन 2021 से चुनाव से पहले दीदी ने मुझे एक बार फिर बुलाया और कहा कि मनोज मेरे पास तुम्हारे लिए संदेश है और अरूप तुम्हें वह संदेश देगा. मुझे शिवपुर से चुनाव लड़ने के लिए बोला गया. मैंने सोचा कि मैं कुछ सार्थक बदलाव कर सकता हूं.”

 

यह भी पढे़ं: टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, ICC ने जारी की साल भर की रैंकिंग; पाकिस्तान का बुरा हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *