Headlines

ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, ‘अगर ऐसा हुआ है तो…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पूर्व सीएम ममता बनर्जी की कार पर हमले की भाजपा ने निंदा की।
  • बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पार्टी की संलिप्तता से इनकार किया।
  • मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने इसे भाजपा की संस्कृति नहीं बताया।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की कार पर रविवार (9 अगस्त, 2026) को हुए हमले को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पहला रिएक्शन सामने आया है. बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि हम इस घटना की निंदा करते हैं और भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता इसमें शामिल नहीं है.

घटना को लेकर क्या बोले बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष?

पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘अगर पूर्व मुख्यमंत्री की कार पर कोई पथराव करता है, मिट्टी या चप्पल फेंकता है, तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसका कोई समर्थन नहीं करती है. भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता इसमें शामिल नहीं है और हम कभी नहीं चाहते हैं कि राज्य की एक पूर्व मुख्यमंत्री, महिला मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए.’

उन्होंन कहा, ‘अगर ऐसा होता है कि आने वाले दिन में पश्चिम बंगाल की छवि ही खराब होगी. भाजपा इस घटना की निंदा करती है. अगर ऐसी घटना घटी है, तो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी की पुलिस इस घटना के खिलाफ पूरी कार्रवाई करेगी.’ 

न हम, न हमारी पार्टी और न सरकार इसका समर्थन करती है- अग्निमित्रा

वहीं, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की है. उन्होंने कहा, ‘मैं राज्य की नई सरकार की टीम मेंबर और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की समर्थक होने के नाते इस तरह की घटना का समर्थन नहीं करती हूं, न मेरी पार्टी और न हीं मेरी सरकार इसका समर्थन करती है. उन्होंने पिछले 14 सालों में चाहे जो भी किया हो, लेकिन ऐसे हमले, कीचड़, स्याही या चप्पल-जूते फेंकना हमारी संस्कृति नहीं है. ये भाजपा की संस्कृति नही है.’ 

उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि ममता बनर्जी ने बहुत कुछ किया है, बहुत दोष किए हों, लेकिन हम इस तरह के व्यवहार का समर्थन कभी नहीं कर सकते हैं और वो भी एक बुजुर्ग महिला के खिलाफ. हम इसका समर्थन नहीं करते हैं, हमारे मुख्यमंत्री इसका समर्थन नहीं करते हैं.’ अग्निमित्रा पॉल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा, ‘अगर कोई ऐसा कर रहा है और भाजपा का ठप्पा लगाकर कर रहा है, तो वो बहुत ही गलत कर रहा है.’ 

यह भी पढ़ेंः ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *