Headlines

मराठा नेता मनोज जरांगे पाटील की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल जांच से किया इनकार


महाराष्ट्र के जलाना जिले के अंतरवाली सराटी में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटील की तीसरे दिन तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है. तीसरे दिन यानी सोमवार (31 अगस्त) की रात उनकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम उपोषण स्थल पर पहुंची, लेकिन जरांगे पाटील ने चिकित्सकीय जांच कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद मेडिकल टीम वापस लौट गई.

जानकारी के मुताबिक, लगातार उपवास के कारण मनोज जरांगे के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर में गिरावट दर्ज की गई है. डॉक्टर्स ने उनकी स्थिति को देखते हुए इलाज की आवश्यकता बताई है. मेडिकल अधिकारियों ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी है.

इससे पहले भी मेडिकल टीम ने जरांगे पाटील की जांच की थी. रिपोर्ट में उनके स्वास्थ्य में बदलाव सामने आने के बाद प्रशासन ने मेडिकल टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे. 

महाराष्ट्र SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 2 करोड़ नाम कटे! ऐसे करें चेक

मनोज जरांगे पाटील की मांगें क्या?

जानकारी के लिए बता दें कि मनोज जरांगे पाटील ने 29 अगस्त से अंतरवाली सराटी में अपना 11वां अनिश्चितकालीन उपवास शुरू किया है. उनकी प्रमुख मांगों में मराठा समाज को कुनबी प्रमाणपत्र, ‘सगे-सोयरे’ अधिसूचना का तत्काल क्रियान्वयन और मराठा आरक्षण आंदोलन में बलिदान देने वाले लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगें शामिल हैं

मनोज जरांगे के समर्थक पहुंचेंगे मुंबई

अनशन के तीसरे दिन जरांगे ने समर्थकों से मुंबई पहुंचने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में मराठा समाज के लोग मुंबई पहुंचेंगे. मनोज पाटील ने समर्थकों को चरणबद्ध तरीके से मुंबई पहुंचने की रणनीति भी बताई है.

फडणवीस सरकार बात के लिए तैयार

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सरकार संवैधानिक और कानूनी रूप से वैध मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है. उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी कहा है कि सरकार मराठा समाज को आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन ऐसा करते समय दूसरे समुदायों के आरक्षण को प्रभावित नहीं किया जाएगा.

फिलहाल सबसे बड़ी चिंता जरांगे पाटील की बिगड़ती सेहत है. मेडिकल टीम द्वारा इलाज की जरूरत बताए जाने के बावजूद उनके जांच से इनकार करने के कारण प्रशासन और समर्थकों की चिंता बढ़ गई है.

‘BJP और RSS की…’, मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम वाले बयान पर बोले वारिस पठान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *