दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के शुरूआती हफ्तों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसूनी ट्रफ के सक्रीय होने के कारण दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (31 अगस्त) को आसमान में हल्के बादल छाये रहे, लेकिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकी न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इस दौरान शहर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘मॉडरेट’ (सामान्य) श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 118 रहा.
दिल्ली गैंगरेप पर AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला, चुप्पी पर उठाए सवाल
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
IMD के अनुसार, आज मंगलवार (1 सितंबर) को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार बहुत ही कम है. आज सुबह या दोपहर के बीच बारिश की संभावना है और तेज हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. इस दौरान शहर में न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है. आज भी दिल्ली का AQI सामान्य श्रेणी में रहेगा. दिन के दौरान हवा की गति 10-15 किमी प्रति/घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ 20-25 किमी प्रति/घंटा तक जा सकती है. वहीं, शाम या रात के समय में शहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है.
इस हफ्ते लोगों को बारिश देगी राहत
वर्लड वेदर रिपोर्ट के अनुसार, आज और कल आसमान में बादल छाये रहेंगे. दोपहर या शाम के समय में गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा 3 से 7 सितंबर के बीच भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में मध्यम से लेकर कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, कुछ इलाकों में केवल बूंदाबांदी की भी संभावना है और की-कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है.
दिल्ली SIR पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, संदीप दीक्षित बोले- ‘जिन लोगों का डेटा…’
