उत्तर प्रदेश में बारिश का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की वजह से हालात ख़राब हो गए हैं. निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिसके चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और अब सितंबर महीने की शुरुआत भी तेज बारिश के साथ हो रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 27 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र मज़बूत हो गया है, जो उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. जिसका असर यूपी के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. जिसके चलते आज भी प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश का ज़ोर रहेगा. ख़ासतौर से पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती हैं. वहीं पश्चिम के भी कुछ जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. कहीं-कही बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट है.
यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मानसून का सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल संभाग में देखने को मिल रहा. आईएमडी ने यहां के 11 जिलों में आज अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी, फ़तेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट है.
UP में मरीजों से AI Voice Bot लेगा इलाज का फीडबैक, योगी सरकार का बड़ा कदम
लखनऊ में भी झमाझम बारिश की चेतावनी
वहीं लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, जालौन, महोबा, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, जालौन, वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई हैं. लोगों को ख़राब मौसम में सावधान रहने की अपील की गई है.
पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश
पश्चिमी यूपी के बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, सँभल, अमरोहा, बदायूं, बरेली और पीलीभीत में भी बारिश की बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, औरैया, झांसी, ललितपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ और बलिया में भी आज अनेक जगहों पर बारिश अलर्ट जारी किया गया है..
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरगनर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में एक या दो स्थानों पर भी हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं.
