Headlines

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ FIR, प्रिंसिपल ऑफिस से हटाई थी PM की फोटो


महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित राज ठाकरे और उनके साथ मौजूद 20 से 25 अज्ञात पदाधिकारियों, छात्रों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुणे के चतु:श्रृंगी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि गणेशखिंड स्थित शासकीय तंत्रनिकेतन (सरकारी पॉलिटेक्निक) के कार्यालय में बिना अनुमति प्रवेश कर उन्होंने हंगामा और नारेबाजी की.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 से 1:15 बजे के बीच हुई. इस संबंध में कॉलेज के कर्मचारी डॉ. राजेंद्र काशीराम पाटील (52) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

मराठा नेता मनोज जरांगे पाटील की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल जांच से किया इनकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, अमित ठाकरे अपने 20 से 25 साथियों के साथ कथित तौर पर बिना अनुमति कॉलेज परिसर में पहुंचे और कार्यालय में प्रवेश किया. आरोप है कि कार्यालय में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर निकालकर अपने साथ ले गए.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद अमित ठाकरे और उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तथा उनके सहयोगियों को धमकाया, कार्यालय में अनावश्यक रूप से काफी देर तक रुके और जोर-जोर से नारेबाजी करते हुए हंगामा किया.

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 329(3), 189(1), 46, 221, 351(2) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 120 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है. मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया. इनमें पुलिस उपायुक्त रजनिकांत चिलुमुला, सहायक पुलिस आयुक्त ब्रह्मदेव गावडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उत्तम भजनावळे, पुलिस निरीक्षक (अपराध) शीतल जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक अनिकेत पोटे और सहायक पुलिस निरीक्षक छाया बोरकर शामिल हैं. मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक छाया बोरकर कर रही हैं.

महाराष्ट्र SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 2 करोड़ नाम कटे! ऐसे करें चेक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *