Headlines

मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत


मुंबई के रिहायशी इलाके मालवणी में दही हंडी खेलते समय 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है. दही हांडी उत्सव के दौरान बच्चे के सिर पर ईंटों का खंभा गिरा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है.

बता दें कि मालवणी के चिकूवाड़ी इलाके में दही-हांडी खेलते समय 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान रुद्र कदम के रूप में हुई है. इलाके में दही-हांडी का उत्सव जोर-शोर से किया जा रहा था.

पुणे: केतन हत्याकांड में नया मोड़, सिया-चेतन का तीसरा साथी गिरफ्तार

बच्चे कर रहे थे दही-हांडी का आयोजन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार (5 सितंबर) की दोपहर करीब 3 बजे चिकूवाड़ी की झुग्गी बस्ती में कुछ बच्चे गली में खुद दहीहंडी का आयोजन कर रहे थे. बच्चों ने एक नारियल के पेड़ और पास के निर्माण के ईंटों के खंभे से रस्सी बांधकर हांडी लटकाई थी.

हांडी फोड़ने के दौरान ईंटों का खंभा अचानक भरभराकर गिर गया और 7 वर्षीय रुद्र कदम के सिर पर जा गिरा. हादसे में रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल इलाज के लिए मालवणी जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ, उसके पड़ोसी मकान पर मुंबई महानगरपालिका की तोड़क कार्रवाई हुई थी. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. रुद्र के परिजनों ने इस घटना के लिए अडाणी कंपनी और महानगरपालिका की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मालवणी पुलिस से संबंधित पालिका अधिकारियों और अडाणी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है.

परिजनों का आरोप है कि अगर जर्जर और निर्माणाधीन हिस्से को लेकर समय रहते उचित कार्रवाई की जाती, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था. फिलहाल इस घटना से प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

भर्ती परीक्षाओं पर कमेटी, पेपर से रिजल्ट तक समीक्षा, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *