हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. सीरीज में कहानी से लेकर स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस तक की जमकर तारीफ हो रही है. खासकर वेदिका पिंटो ने अपने किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचा है और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन हाल ही में वेदिका ने बताया कि मेकर्स को उनका ऑडिशन पसंद नहीं था. आइए जानते हैं बाद में उन्हें सुधा का किरदार कैसे मिला.
‘मुसाफिर कैफे’ के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो
वेदिका पिंटो ने हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि मेकर्स को उनका ऑडिशन पसंद नहीं आया था. वेदिका पिंटो ने बातचीत में कहा, ‘मेरा पहला ऑडिशन मेकर्स को पसंद नहीं आया था.’
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे कास्टिंग डायरेक्टर करण मेल्ली, जो मेरे दोस्त भी हैं, उन्होंने मुझे फोन करके बताया कि वेदिका, उन्हें तुम्हारा ऑडिशन पसंद नहीं आया, लेकिन उसमें उन्हें सुधा की एक झलक जरूर दिखाई दी. इसलिए वे तुम्हारा एक और टेस्ट लेना चाहते हैं. फिर मुझे कास्ट किया गया.’
कौन हैं वेदिका पिंटो?
बता दें, वेदिका पिंटो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खूब सराहा. वेदिका पिंटो ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से की. साल 2019 में आए ऋत्विज के सुपरहिट गाने ‘लिग्गी’ ने उन्हें खास पहचान दिलाई.

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की. साल 2022 में नीरज पांडे द्वारा निर्मित थ्रिलर फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद साल 2023 में आई फिल्म ‘गुमराह’ में आदित्य रॉय कपूर के साथ अभिनय किया.
‘मुसाफिर कैफे’ के बारे में
सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ की बात करें तो इसमें वेदिका पिंटो के अवाला, विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना लीड रोल में हैं. ये सीरीज 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इसकी कहानी चंदर (विक्रांत मैसी), सुधा (वेदिका पिंटो) और प्रीति (महिमा मकवाना) के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज प्यार, करियर के फैसले और अधूरे सपनों के जज्बात को बयां करती है. दर्शक अब इसके पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
