टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर से जूझ रही हैं. फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रह रहा है और इस दौरान उन्हें कमजोरी, उल्टी और थकान जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब हाल ही में दीपिका ने बीमारी के दौरान बॉडी शेमिंग का सामना करने को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उस वक्त उनकी हालत ऐसी थी कि वो खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश भी नहीं कर पा रही थीं.
बीमारी के दौरान बढ़े वजन पर ट्रोलर्स को दीपिका कक्कड़ का जवाब
हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि बीमारी के दौरान उन्हें बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि लोग उनके बढ़े हुए वजन को लेकर बातें करते थे. दीपिका ने कहा, ‘मैं बीमारी के दौरान बॉडी शेमिंग को लेकर किए गए कमेंट्स पढ़ती थी. मेरा वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन उस समय मैं ऐसी सिचुएशन में नहीं थी कि मुझे वजन कम करना जरूरी लगता या मैं इसके लिए कुछ कर पाती.
उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कर पा रही थी. आप इसे उस समय मेरी मानसिक स्थिति कह सकते हैं, ज्यादा खाना कह सकते हैं या ये भी कह सकते हैं कि मैं खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं कर पा रही थी. आप इसे कुछ भी कह सकते हैं. लेकिन सच यही है कि मैं उस वक्त ऐसा नहीं कर पा रही थी और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं थी.’
ये भी पढ़ेंः यूट्यूबर अरमान मलिक 6ठी बार बनने वाले हैं पापा, दोनों पत्नियां साथ में हैं प्रेग्नेंट?
दीपिका ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब हम अपनी जिंदगी में किसी बहुत बड़ी परेशानी से गुजर रहे होते हैं तो हम अच्छा दिखने और अपना ख्याल रखने पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने लगते हैं. तो हां, मैंने भी सच में अपने बालों की देखभाल पर थोड़ा ध्यान देना शुरू किया है.’
‘मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं’
दीपिका ने आगे कहा, ‘मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं. जिस दिन मेरी तबीयत ठीक नहीं होती, मैं भी बिस्तर पर लेट जाती हूं, क्योंकि उस वक्त शरीर में बिल्कुल ताकत नहीं होती. लेकिन जिस दिन मुझे थोड़ा भी बेहतर महसूस होता है, मैं थोड़ा तैयार होने की कोशिश करती हूं, बाल बनाती हूं, ठीक दिखने की कोशिश करती हूं और बस ठीक रहने की कोशिश करती हूं.’
व्लॉग में आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘जो लोग हमारे लिए मायने नहीं रखते उनके बारे में सोच कर बुरा फील करके कुछ जिंदगी में कुछ नहीं होने वाला. बस अपने ऊपर पर ध्यान देते हैं. अपनी फैमिली पर फोकस करते हैं वो सबसे ज्यादा जरुरी है.’
ये भी पढ़ेंः रसिका दुग्गल और गुलशन देवैया की ‘लिटिल थॉमस’ अक्टूबर में होगी रिलीज, सामने आई डेट
