Headlines

यूपी-हरियाणा- राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट


मई के पहले सप्ताह में ही मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. अप्रैल के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश समेत आसपास के इलाकों में आई आंधी-पानी के कारण गर्मी से राहत मिली है. लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर धूल भरी आंधी और बारिश-बिजली का अलर्ट जारी किया है. ये अलर्ट रात 9:30 बजे से 12 बजे तक है.

इस आंधी-बारिश का असर उत्तर प्रदेश के दर्जन भर जिलों के साथ हरियाणा और राजस्थान के भी कई जिले शमी है. जिसमें हवा की रफ़्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रहने का अनुमान है. सभी जिलों के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. किसी भी अप्रिय स्थिति में आपात टीमें काम करेंगी.

यह भी पढ़ें: ‘सार्वजनिक जमीन पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

यूपी के प्रभावित जिले

यूपी में जिन जगहों पर अलर्ट जारी किए गए हैं, उनमे मोदीनगर, पिलखुवा, हापुड़, गुलावठी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासु, डिबाई, नरोरा, गभाना, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़, नंदगांव, इगलास, सिकंदरा राव, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, सदाबाद, आगरा, जाजौ शामिल हैं.

हरियाणा-राजस्थान के क्षेत्र

हरियाणा में सोहना, पलवल,नुह, औरंगाबाद और होडल जैसे जगहें शामिल हैं. जबकि राजस्थान में तिजारा, खैरथल, कोटपूतली, अलवर, विराटनगर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, नदबई, भरतपुर, महवा, महंदीपुर बालाजी, बयाना, धौलपुर शामिल हैं.

पहले चलेगी आंधी-फिर होगी बारिश

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, पहले धूल भरी आंधी चलेगी, उसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवाओं के कारण खड़ी फसलों, बिजली के खंभों, पेड़ों और छतों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. आम लोगों को सलाह दी गई है कि खुले में न निकलें, सुरक्षित स्थान पर रहें और बिजली के उपकरणों से दूर रहें.

इसके अलावा वहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गयी है. साथ ही लोग खुले में न रहें. पेड़ों के नीचे भी न खड़े हों. तेज आंधी या बिजली से नुकसान हो सकता है. सभी जिलों के प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: Baghpat News: पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *