Headlines

‘ये मत समझिए…’, छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना


8 अगस्त को यूपी के प्रयागराज में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम से जुड़ा पोस्ट राहुल गांधी ने एक्स पर शेयर करते हुए गृहमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने रविवार यानी 9 अगस्त 2026 को अपने पोस्ट में कहा, (अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा) कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा. सालों की तैयारी, घर की जमीन बेची, मां-बाप का कर्ज और फिर भी हाथ में कुछ नहीं. उन्होंने कहा, ‘यह हार उसकी नहीं है. यह उस व्यवस्था की हार है, जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इनकार कर दिया. 

13 दिन हो गए एक शब्द मुंह से नहीं निकला: राहुल गांधी ने गृहमंत्री को घेरा

इसके अलावा, राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में गृहमंत्री से भी चुप्पी को लेकर सवाल किया है. उन्होंने कहा, ‘तेरह दिन हो गए. गृह मंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला. मोदी जी माफी मांगने की जगह क्षमा बांट रहे हैं.’

उन्होंने पोस्ट में गृहमंत्री शाह को टैग करते हुए लिखा, ‘अमित शाह जी, यह मत समझिए कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे. राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां और पैलेट चले और आपने एक शब्द नहीं कहा. आज नहीं तो कल, इस जुर्म का जवाब आपको देना ही पड़ेगा. छात्र देश की रोशनी हैं, और मैं उनकी पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूं.’

प्रयागराज में राहुल गांधी ने दिया था भाषण

राहुल गांधी ने शनिवार को छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि एक ऐसा समय था, जब इलाहाबाद देश की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी थी. आज शाम मैं आपसे दर्द, डेटा और दौलत पर बात करने आया हूं. हिंदुस्तान के पास दुनिया का सबसे बड़ा यूथ पावर है. यह देश की स्ट्रेंथ है. अमेरिका की बात होती , रूस और चीन की बात होती है. इंडिया के यूथ के आगे ये सब कुछ नहीं है. देश में एक हजार युवाओं में से सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी मिलती है. राहुल ने अपने संबोधन में छात्रों की समस्याओं और भविष्य में किस तरह की नजरिया होना चाहिए, इस पर भी युवाओं के सामने अपनी बात रखी. राहुल ने इसके अलावा डेटा से जुड़े मुद्दे पर भी छात्रों से बात की. 

बारामती में फिर विमान दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *