उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है, साथ ही योगी के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पीडीए (PDA) की असली परिभाषा बताई है. इस दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपनी सरकार की तारीफ की और कहा कि “हमारी सरकार रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव लड़ती है जो हम कहते हैं वह करके दिखाते हैं.”
दरअसल, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जनपद मुरादाबाद के बिलारी गन्ना समिति में चौधरी चरण सिंह पार्क में प्रतिमा को माला अर्पण करने पहुंचे थे. इस दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारी से संवाद किया. मीडिया रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव लड़ती है, जो हम कहते हैं, वह करके दिखाते हैं.
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा है. कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, “परिवार की बात करने वाले PDA का अर्थ अलग-अलग दिशाओं में जोड़ने का काम करते हैं.”
योगी के मंत्री ने बताई अखिलेश के पीडीए की परिभाषा
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि PDA का सही अर्थ PARIVAR, DEVELOPMENT, AUTHORITY है, इसीलिए अखिलेश यादव हमेशा PDA की बात करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव मैदान में आती है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विकास कार्यों के आधार पर सरकार बनाने का कार्य किया जाता है.
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में चुनावी साल से पहले सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है और नेताओं के बीच के जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है. हालांकि, मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के बयान पर समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी कोई भी बयान सामने नहीं आया है.
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर ‘दंडवत’ कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
