Headlines

योगी सरकार की मंशा के अनुरूप स्वच्छ, सुरक्षित और जीरो वेस्ट छठ पूजा की तैयारी पूरी, लखनऊ में 110 घाट तैयार


योगी सरकार की मंशा के अनुरूप छठ पूजा के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ में श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ नगर निगम ने गोमती नदी के 110 घाटों पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. नगर निगम के सभी आठ जोनों में स्थित 47 प्रमुख और 63 छोटे घाटों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सजावट समेत जरूरी इंतजाम किए गए हैं.

घाटों पर रोशनी, सफाई और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था

नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर प्रमुख घाटों पर रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, झालर सजावट और डस्टबिन की व्यवस्था की गई है. वहीं, छोटे घाटों पर भी सफाई और सजावट का कार्य कराया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट लगाए गए हैं. पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सभी घाटों पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं. 

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक घाट पर अर्पण कलश स्थापित किए गये हैं. इसके माध्यम से पूजा सामग्री को नदियों और जलाशयों में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थान पर एकत्र किया जाएगा. छठ पूजा को जीरो वेस्ट पर्व बनाने के उद्देश्य से घाटों पर सफाई मित्रों की तैनाती की गई है, जो कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे.

आठों जोन के प्रमुख छठ घाट

नगर निगम की ओर से जोनवार प्रमुख घाटों में जोन-1 के लक्ष्मण मेला घाट और लल्लूमल घाट, जोन-2 के लेटे हनुमान मंदिर घाट, जोन-3 के बैरल नंबर-2, सांझिया घाट और झूलेलाल घाट, जोन-4 के गोमती नगर विस्तार, जोन-5 के स्कूटर इंडिया और गौरी बाजार, जोन-6 के कुड़िया घाट और मेहंदी घाट, जोन-7 के कुकरैल घाट तथा जोन-8 के सैनिक स्कूल बोटिंग क्लब घाट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.

योगी सरकार के स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के अनुरूप नगर निगम का प्रयास है कि छठ पूजा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो तथा पर्व को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जीरो वेस्ट तरीके से मनाया जाए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *