Headlines

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP में जाने से AAP का राष्ट्रीय दर्जा खतरे में? कांग्रेस विधायक ने किया बड़ा दावा


देश की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. AAP के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच अब पार्टी की राष्ट्रीय मान्यता पर भी सवाल उठने लगे हैं. आज राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी बीजेपी में शामिल हो गए.

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने बयान देते हुए कहा है कि आने वाले समय में AAP अपनी राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता खो सकती है. उन्होंने यह साफ किया कि पार्टी का भविष्य काफी हद तक 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों पर निर्भर करेगा.

Raghav Chadha News: आप में बगावत का पड़ेगा ये असर! 2022 में इसी टीम ने बांटे थे टिकट, पंजाब में यही थे अरविंद केजरीवाल की ताकत?

पंजाब चुनाव बनेगा टर्निंग पॉइंट

खैरा के मुताबिक, पंजाब इस समय AAP का सबसे मजबूत गढ़ है. अगर 2027 के चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहता है, तो इसका सीधा असर उसके राष्ट्रीय दर्जे पर पड़ेगा. चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा बनाए रखने के लिए अलग-अलग राज्यों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होता है.

Its the beginning of the end of @AamAadmiParty from the spectrum of Indian political scene due to the self centered,dictatorial and opportunistic politics of @ArvindKejriwal !

AAP will loose its national status after the 2027 Punjab assembly elections and will eventually be… pic.twitter.com/u2ddrEaLgo

— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) April 24, 2026

“>

राघव चड्ढा की एंट्री से बढ़ी चर्चा

राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की खबरों ने इस बहस को और तेज कर दिया है. राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, राजेंद्र गुप्ता भी बीजेपी में शामिल होंगे.

खैरा ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की दिशा और फैसलों का असर अब साफ दिखाई दे रहा है.  अगर ऐसा होता है तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक यानी अरविंद केजरीवाल को मिला घर और आप को दफ्तर के लिए मिली सरकारी जमीन वापस ली जा सकती है.

पंजाब को सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, CM मान ने एनएक्सपी को दिया आमंत्रण

वहीँ इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बयान सामने आया है.  उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का.”

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि AAP के लिए अब हर चुनाव अहम होने वाला है, खासकर पंजाब, जहां से उसकी राष्ट्रीय पहचान को सबसे ज्यादा मजबूती मिली है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *