Headlines

राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, ‘मुझे यह बात अच्छे से…’, अलका गुर्जर क्या बोलीं?


राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया और पूर्व विधायक अलका गुर्जर को टिकट दिया है. दोनों ही नेताओं ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया है. राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी बनाए जाने पर अलका गुर्जर ने आभार जताते हुए कहा कि पार्टी में जो जिम्मेदारी उन्हें देने का फैसला किया गया है, हमेशा की तरह उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा.

अलका गुर्जर ने कहा, ”मुझे उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है. बीजेपी ने सिर्फ नारी शक्ति वंदन अधिनियम की बात ही नहीं की थी बल्कि राजस्थान में दो में से एक टिकट महिला को देकर आधी आबादी को सम्मान देने का काम किया है.” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट भी गुर्जर समाज से आते हैं लेकिन वह उनके लिए कतई चुनौती नहीं हैं. उन्होंने कहा, ”मौजूदा समय बीजेपी का है. गुर्जर समुदाय को भी पता है कि कौन उसका सच्चा हितैषी है.”

Jhalawar News: फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए हासिल की नौकरी, सरकारी स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

बीजेपी ने पहले भी कई बड़ी जिम्मेदारियां दीं- अलका गुर्जर

दिल्ली के सह प्रभारी के तौर पर काम करते हुए बड़ी जीत दिलाने का इनाम मिलने के सवाल पर अलका गुर्जर ने कहा, ”वहां कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से जीत मिली थी. खुशी की बात यह है कि पार्टी ने वहां एक महिला को मुख्यमंत्री बनाया. पार्टी का यह फैसला कतई अप्रत्याशित नहीं है.पार्टी ने पहले भी कई बार मुझे बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष को मुझ पर भरोसा जताने के लिए आभार.”

बीजेपी के कार्यकर्ता मुझमें खुद की छवि देखते हैं- सतीश पूनिया

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से उम्मीदवार के नाम का ऐलान होते ही सतीश पूनिया को भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. सतीश पूनिया ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ”यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष का नतीजा है. बीजेपी के कार्यकर्ता मुझमें खुद की छवि देखते हैं. बीजेपी में कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का बेहतर नतीजा जरूर मिलता है. राज्यसभा का टिकट दिए जाने के लिए पार्टी हाई कमान का शुक्रिया अदा करता हूं. मेरा काम और मेरी मेहनत पार्टी को पसंद आई, इसके लिए उसका आभारी हूं.”

बीजेपी किसी भी कार्यकर्ता को कोई भी बड़ा पद दे देती है- पूनिया

उन्होंने आगे कहा, ”उम्मीदवार बनाया जाना मेरे लिए कतई अप्रत्याशित नहीं था. मुझे यह बात अच्छे से पता है कि बीजेपी अपने किसी भी कार्यकर्ता को कोई भी बड़ा पद दे देती है. बीजेपी की यही खासियत है.” डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान में बीजेपी और युवा मोर्चा दोनों के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. मौजूदा समय में संगठन में काम करते हुए हरियाणा के प्रभारी हैं.

जाट समुदाय के बड़े नेताओं में शामिल सतीश पूनिया

सतीश पूनिया की गिनती राजस्थान में जाट समुदाय के बड़े नेताओं में होती है. राजस्थान विधानसभा के पिछले चुनाव में वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे. हालांकि विधानसभा चुनाव हार जाने की वजह से वह सरकार का हिस्सा भी नहीं बन सके थे. फिलहाल कहा जा रहा है कि पार्टी उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाकर जाट वोटर्स में अपनी पैठ और मजबूत करना चाहती है.

Anu Meena Case: आरोपी पति गौतम मीणा गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *