Headlines

रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान


भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे अब विदेशी टी20 लीग में खेलने जा रहे हैं, जिसका एलान हो गया है. हालांकि उनके संन्यास के बाद माना जा रहा था कि वह कोचिंग या कमेंटरी में अपना करियर बनाएंगे, लेकिन उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखने का फैसला किया है. वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में खेलेंगे. वह जिस टीम में जुड़े हैं, उसके कप्तान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श हैं. इस टीम में स्टीव स्मिथ, टिम डेविड जैसे स्टार खिलाड़ी भी हैं.

अजिंक्य रहाणे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 2026 में एम्स्टर्डम फ्लेम्स टीम के लिए खेलेंगे. वह टीम में मार्की प्लेयर के तौर पर आए हैं. फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका आधिकारिक एलान करते हुए बताया कि वह बतौर मार्की प्लेयर टीम संग जुड़ेंगे. आयोजकों को उम्मीद है कि रहाणे जैसे बड़े खिलाड़ी के जुड़ने से लीग को फायदा होगा. इसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन समेत और भी कई पूर्व क्रिकेटर खेलेंगे.

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात

एम्स्टर्डम फ्लेम्स के को-फाउंडर स्टीव वॉ ने अजिंक्य रहाणे का टीम में स्वागत करते हुए उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा, “स्किल, लीडरशिप, विनम्रता और एक प्रोफेशनल क्रिकेटर में जो कुछ भी होना चाहिए, वो रहाणे में है. उन्होंने न सिर्फ अपने खेल से बल्कि मैदान पर व्यवहार के लिए बहुत सम्मान पाया है.”

ओवरसीज प्लेयर के रूप में इस टीम में मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया), माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड), डेविड पेन (इंग्लैंड) और रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड) हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा


अजिंक्य रहाणे करियर

38 वर्षीय रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश 5077, 2962 और 375 रन बनाए. उन्होंने टेस्ट में 12 और वनडे में 3 शतक जड़े. इसके आलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग में 6 अलग-अलग टीमों के लिए खेले, पिछले 2 सीजन में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे. उन्होंने आईपीएल में कुल 212 मैच खेले, जिनमें खेली 197 पारियों में 5367 रन बनाए. आईपीएल में उनके नाम 2 शतक और 35 अर्धशतक हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *