Headlines

रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की ‘राजा शिवाजी’ के बिहाइंड द सीन की फोटोज


एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अब रितेश देशमुख ने  सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवान के लिए खास पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ बिहाइंड द सीन पिक्स शेयर की और संतोष सिवान को ‘मेंटर’ और ‘नॉर्थ स्टार’ कहा.

रितेश देशमुख का इमोशनल पोस्ट

रितेश देशमुख ने पोस्ट कर लिखा, ‘डियर संतोष सिवान सर, शुरुआत से आपने न सिर्फ मेरे सपनों के सपोर्ट किया बल्कि आपने उसे प्यार और विश्वास के साथ संभाला,  जैसे आपके अपने सपने हों. इस तरह के विश्वास ने मेरे लिए सबकुछ बदल दिया. क्योंकि आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहे. मुझे निडर बनने की हिम्मत मिली. मैं बड़े रिस्क उठा सकता था, ये जानते हुए कि अगर मुझे लगा कि मैं भटक गया हूं या मुश्किल में हूं तो आपके सपोर्ट और गाइड मुझे रास्ता दिखाएगी.’

Raja Shivaji BO Day 27: ‘राजा शिवाजी’ ने किया बड़ा कमाल, ‘बोल बच्चन’ को पछाड़ बनी अभिषेक बच्चन की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, अब निशाने पर है ये मूवी

आगे रितेश ने लिखा, ‘कई बार ऐसे पल आए जब बहुत हैवी फील हुआ लेकिन उस हर पल में मुझे याद है मैं अकेला नहीं था. आपने इस जर्नी को खूबसूरत बनाया है. आपने हमारी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को जीवंत, स्पेशल और पर्सनल महसूस कराया. मेरे मेंटर, मुझे राह दिखाने वाले, मेरे नॉर्थ स्टार का जितना शुक्रियाअदा करूं उतना कम है. मैं पूरे दिल से आपसे प्यार करता हूं. आपकी इज्जत करता हूं. मैं हमेशा आपका ऋणी रहूंगा. बहुत आभार और प्यार रितेश.’

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टर शेफ 1 विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल बेड से शेयर की फोटोज

‘राजा शिवाजी’ की बात करें तो फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. वहीं जेनेलिया देशमुख उनकी पत्नी के रोल में हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल प्ले किया. सलमान खान के कैमियो को बहुत सराहा गया. फिल्म में रितेश देशमुख के 10 साल के बेटे राहिल भी हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *