बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर साल की तरह इस बार भी फैंस का मनोरंजन छोटे पर्दे से भी करने के लिए बिग बॉस में नजर आ रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस के 20वें सीजन की शुरुआत हुई और सलमान अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. हालांकि शो के अलावा चर्चा सलमान खान की फीस को लेकर भी हो रही है. दावा किया जा रहा है कि सलमान ने अपनी फीस को बहुत कम कर दिया है. आइए जानते हैं कि इसके पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है?
कभी 350 करोड़ रुपये थी सलमान खान की फीस
बिग बॉस को पूरे 20 साल हो चुके हैं. इसकी शुरुआत साल 2006 में हुई थी. सलमान ने इस शो को साल 2010 में चौथे सीजन से होस्ट करना शुरू किया था और वो तब से लेकर अब तक वो इसके होस्ट बने हुए हैं. हर सीजन के साथ उनकी फीस में इजाफा होता गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने ‘बिग बॉस 15’ के पूरे सीजन के लिए 350 करोड़ रुपये तक चार्ज किए थे, जबकि बिग बॉस 19 के लिए उनकी फीस 200 करोड़ रुपये तक रही.
ये भी पढ़ें: 20 साल बाद बनेगी अभिषेक-रानी की जोड़ी? ‘किंग’ में काम करने पर आया बड़ा अपडेट
‘बिग बॉस 20’ के मिल रहे सिर्फ 120 करोड़ रुपये!
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान को बिग बॉस के नए सीजन के लिए मेकर्स सिर्फ 120 करोड़ रुपये दे रहे हैं. जर्नलिस्ट और यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा ने भी एक वीडियो शेयर करके सलमान खान को कम फीस मिलने को लेकर बात की है. उन्होंने भी रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि सलमान की फीस घटकर 120 करोड़ रुपये हो गई है.
सलमान खान को क्यों मिल रहे इतने कम पैसे?
बता दें कि अपनी फीस को लेकर न ही सलमान ने कोई आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है और न ही मेकर्स या चैनल की तरफ से कुछ कहा गया है. ऐसे में ये अंदाजा भी लगाना मुश्किल है कि कम फीस मिलने की वजह क्या हो सकती है? हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके पीछे की वजहें बिग बॉस की पिछले सीजनों में गिरती टीआरपी, सलमान की लगातार फ्लॉप होती फिल्में, स्टारडम में गिरावट और बढ़ती उम्र हो सकती है या इसके पीछे की वजह कुछ और भी हो सकती है, जो शायद सलमान और मेकर्स के बीच तक ही सीमित है.
ये भी पढ़ें: 10 की उम्र में शुरू किया गाना, 16 की उम्र में भागकर की शादी, किस्से आशा भोसले के
