Headlines

रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे


यशस्वी जायसवाल एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनका खेलने का स्टाइल तीनों फॉर्मेट को सूट करता है. दुर्भाग्यवश मौकों के अभाव में वो केवल टेस्ट मैच ही खेल पा रहे हैं. वो फिलहाल श्रीलंका में हैं, जहां टीम इंडिया को 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इसी बीच जायसवाल ने एक ऐसे किससे को याद किया, जब रोहित शर्मा ने बीच मैदान में उन्हें फटकार लगाई थी.

जब तक खेलेगा नहीं, उठने का नहीं

यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका में अभ्यास करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – क्योंकि एक लीजेंड ने कहा था, जब तक खेलेगा नहीं, तब तक उठने का नहीं.”

यह घटना बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की है. स्टीव स्मिथ स्ट्राइकिंग एंड पर थे और जायसवाल सिली पॉइंट पर हेलमेट पहन कर फील्डिंग कर रहे थे. आमतौर पर सिली पॉइंट का फील्डर कैच लपकने के इरादे से आगे की तरफ झुका होता है. मगर इस मौके पर स्मिथ का शॉट पूरा होने से पहले ही जायसवाल उठने की पोजीशन में आने लगे थे.

इस पर स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने गुस्से में प्रतिक्रिया दी और कहा, “ऐ जस्सू, गली क्रिकेट खेल रहा है क्या? नीचे बैठ के रह.”

रोहित शर्मा की यह बात स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब जायसवाल ने हेलमेट पहनकर फील्डिंग का अभ्यास किया. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने रोहित की सलाह मानी और इस बार कैच लपकते समय उनके घुटने मुड़े हुए हैं. कई बार डिफेंसिव शॉर्ट खेलते समय कैच उठ जाता है, ऐसे में सिली पॉइंट का फील्डर झुका हुआ रहे तो उसके लिए कैच लपकना आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली

शतक लगाकर आ रहे हैं जायसवाल

यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते देखा गया था. वो वनडे टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं, लेकिन विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उन्हें वनडे की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था. अफगानिस्तान के खियाफ तीसरे वनडे में उन्होंने 110 रनों की पारी खेली थी.

वहीं जायसवाल 29 टेस्ट मैचों में 2535 रन बना चुके हैं. बताते चलें कि जायसवाल टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले भारतीयों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं, उन्होंने 40वीं पारी में यह मुकाम हासिल कर लिया था. उनसे पहले राहुल द्रविड और वीरेंदर सहवाग ने भी 40 पारियों में 2 हजार टेस्ट रन पूरे किए थे.

यह भी पढ़ें:

वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *