Headlines

‘लड़की के साथ पोज देने के 21 हजार…’, 38 साल पहले 5000 रुपये महीना कमाते थे अक्षय कुमार, कैसे हुई फिल्मों में एंट्री?


अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं. इसे 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इस फिल्म से उनकी और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 14 साल के बाद कमबैक किया है. फिल्म को भी दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से जबरदस्त रिस्पांस मिला है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. इसी बीच अक्षय ने अपने करियर से जुड़े इंटरेस्टिंग फेक्ट्स का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह आज से करीब 38 साल पहले 5000 रुपये महीना कमाते थे.

दरअसल, अक्षय कुमार ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों से लेकर प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद कमबैक और शुरुआती करियर को लेकर खुलकर बात की. इस बातचीत में अभिनेता ने बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में पैसा कमाने आए थे और जब वह आए थे तो उन्हें पता ही नहीं था कि कैसे क्या होता है. 

38 साल पहले 5000 रुपये कमाते थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार फिल्मों में आने से पहले की लाइफ के बारे में बात करते हुए बताते हैं, ‘मैंने जब काम शुरू किया था तो मैं इंडस्ट्री में आया पैसे कमाने के लिए. क्यों? क्योंकि मेरे साथ एक हादसा हो गया था, जिसके बाद मुझे लगा था कि यहां बहुत पैसे हैं. मैं तो मार्शल आर्ट सिखाता था बच्चों को तो करीब-करीब मैं 4000-5000 रुपये कमा लेता था. मैं 1987-88 की बात कर रहा हूं. तभी मैं 5000 रुपये महीने कमा लेता था. तभी मुझे किसी ने कहा कि मॉडलिंग क्यों नहीं कर लेते? मैंने उससे पूछा कि ये मॉडलिंग क्या होती है? फिर उन्होंने मुझे अड्रेस दिया और मैं वहां चला गया.’

लड़की के साथ पोज करने पर मिले 21000 रुपये- अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इसके आगे बताते हैं, ‘मैं जब वहां पहुंचा तो पता चला कि वो एक फर्निशिंग शोरूम की मॉडलिंग थी. मैं बैठ गया. फिर एक खूबसूरत लड़की आई और साइड में बैठ गई. सच बता रहा हूं. मुझे उस समय कुछ नहीं पता था. मुझे उस लड़की की कमर पर हाथ रखने के लिए कहा गया. फिर कैमरे के सामने देखने के लिए कहा तो मैंने वैसे-वैसे किया जैसे उन्होंने कहा. मैंने लड़की के साथ पोज दिए. एसी रूम था और इसके बाद मुझे 21000 रुपये का चेक दे दिया. मुझे लगा कमाल का काम किया है मैंने. मुझे लगा 5000 कमाता हूं. इसने मुझे लड़की के साथ पोज करने के महज 2 घंटे में इतने पैसे दे दिए. कुछ तो कमाल किया. फिर वहां से लगा कि ये करते हैं मॉडलिंग शुरू कर दी.’

सौगंध से किया डेब्यू

अक्षय कुमार ने बताया कि उन्हें शुरुआती दौर में उन्हें फिल्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन काम करते-करते उन्हें मजा आने लगा था. ऐसे फिल्म इंडस्ट्री में उनका इंटरेस्ट जगा. गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने फिल्मों में ‘सौगंध’ (1991) से डेब्यू किया था और इसमें उनके लुक के साथ ही उनकी एक्टिंग और एक्शन को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. शुरुआती दौर में उन्हें खिलाड़ी कुमार और एक्शन किंग कहा गया था. इसे लेकर एक्टर का कहना था कि वह इससे बोर हो गए थे इसलिए उन्होंने एक्शन फिल्में छोड़कर कॉमेडी और अन्य जॉनर की फिल्मों में हाथ आजमाने शुरू कर दिए थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal PRESSO – Modern Magazine / Newspaper / Viral Theme Prestashop Presta Speed – database / webp / image site optiomization Presto Player Pro - Ultimate Video Player WordPress Plugin Preston | Fruit Company & Organic Farming WordPress Theme Pretty Links Pro Preview Submission in Gravity Forms Price Matrix for WooCommerce Pricepep – WooCommerce Dynamic Pricing, Discounts & Fees Prices By User Role for WooCommerce PriceTuneX – WooCommerce Smart Price Manager