Headlines

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!


उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में बहुजन समाज पार्टी ने तेजी दिखा दी है. जिसमें उसने मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने विनीत भराला को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. वलीदपुर में आयोजित सभा में बसपा के मंडलीय प्रभारी विक्रम जाटव ने मंच से विनीत भराला के नाम का ऐलान किया. 

प्रत्याशी घोषित होने के बाद विनीत भराला ने कहा कि उन्हें समाज के हर वर्ग का वोट और समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि वह सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे. बसपा की घोषणा से बाकी दलों और उम्मीदवारों में बेचैनी बढ़ गयी है.

यह भी पढ़ें: आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- ‘दोस्त हैं हम’

जाट समाज से आते हैं विनीत भराला 

जाट समाज से आने वाले विनीत भराला कुछ समय पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे. उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद सरधना की सियासत में हलचल तेज हो गई है. सभा में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे इमरान कुरैशी भी मौजूद रहे. बसपा के इस फैसले से सरधना विधानसभा का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है.

सपा के अतुल प्रधान के लिए चुनौती

वर्तमान में सरधना से समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान विधायक हैं, उन्होंने 2022 में बीजेपी के संगीत सोम को हराकर यह सीट कब्जाई थी. अतुल प्रधान भी इलाके में प्रभावशाली नेता हैं, लिहाजा मुकाबला इस सीट पर दिलचस्प होने के आसार हैं. हालांकि अभी अतुल प्रधान या अन्य किसी दल से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सपा का बागी उम्मीदवार कहीं न कहीं कुछ नुकसान जरुर पहुंचा सकता है.

वेस्ट यूपी में दलित और मुस्लिम के साथ मायावती के जाट फार्मूले से विरोधियों में हड़कंप मच गया है, अगर रणनीति के हिसाब से गोटी फिट बैठती है तो बाकी दलों के सामने बड़ी मुश्किल हो जाएगी. राजनीतिक जानकारों की मानें तो अब ये सीट वेस्ट यूपी में सबसे हॉट सीट होने जा रही है.

यह भी पढ़ें: संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *