Building Collapse Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मकान गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग एक अधूरे और बिना प्लास्टर वाले मकान के बाहर खड़े दिखाई देते हैं. मकान की दीवारों पर दरारें नजर आ रही थीं और लोग पहले से ही उसकी हालत देखकर अंदाजा लगा रहे थे. वीडियो में लोग मकान की तरफ इशारा करते हुए कहते सुनाई देते हैं कि ये मकान गिर जाएगा. इसी दौरान कैमरा मकान की तरफ रहता है और कुछ ही सेकंड में पूरा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर जाता है. मकान गिरते ही चारों तरफ धूल का गुबार उठ जाता है और कुछ पल के लिए पूरा नजारा धुंधला हो जाता है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दरारों से ही दिख रही थी मकान की हालत
वीडियो में मकान की हालत देखकर साफ लगता है कि उसकी दीवारों और निर्माण को लेकर पहले से चिंता थी. लोग बाहर खड़े होकर उसकी तरफ इशारा कर रहे थे. इसी दौरान वीडियो बनाने वाला शख्स भी कैमरा मकान की ओर रखता है. लोगों की बात खत्म भी नहीं होती कि अचानक मकान का हिस्सा नीचे गिरने लगता है.
यह भी पढ़ें: Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
धूल में बदल गया पूरा नजारा
मकान गिरने की शुरुआत होते ही मलबा तेजी से नीचे आता दिखाई देता है. मकान का हिस्सा गिरते ही सड़क पर ईंटें और मलबा तेजी से बिखरने लगता है. वहां मौजूद एक शख्स खतरा भांपकर पीछे की तरफ कदम बढ़ाता हुआ हटने लगता है. तभी अचानक उसी तरफ से एक कुत्ता भी तेजी से दौड़ता हुआ बाहर निकलता दिखाई देता है. कुछ ही पलों में इंसान और कुत्ता दोनों गिरते मलबे से दूर होते नजर आते हैं. इसके साथ ही धूल का इतना बड़ा गुबार उठता है कि कुछ समय के लिए कैमरे में सामने का नजारा साफ दिखाई नहीं देता. अचानक हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं.
यूजर्स ने लिए कुत्ते के मजे
इस वायरल वीडियो पर कमेंट सेक्शन मीम्स और मजेदार रिएक्शन से भर गया है. सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाले कमेंट्स में यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “दोगेश भाई के मुंह में मलबा घुस गया था”, जबकि एक यूजर ने लिखा “अरे बच गए भाई”. एक और पॉपुलर कमेंट में पुराने इंटरनेट मीम “कैमरामैन कभी नहीं मरता” को दोगेश भाई से जोड़ा गया, “कैमरामैन नेवर डाई ❌, दोगेश भाई नेवर डाई ✅”. इसी तर्ज पर कई यूजर्स ने “कैमरामैन नेवर डाइज़, हेंस प्रूव्ड 💯💀” और स्पेलिंग बिगाड़कर “सेमरे मैन नेवर डाई” जैसे मजाकिया कमेंट भी किए हैं. एक यूजर्स ने शख्स को “खतरों का खिलाड़ी” बताते हुए लिखा कि अब कमेंट सेक्शन में इसकी खूब चर्चा होगी. वहीं एक यूज़र ने लिखा “दोगेश भाई बच गया 😂💀”, तो किसी ने “दोगेश भाई 5G की स्पीड से भागे 😂😂” लिखकर उनकी तेजी पर मजाक बनाया. कुछ कमेंट्स में हैरानी जताते हुए सिर्फ इमोजी 😦😦😦 पोस्ट किए गए. कुल मिलाकर इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें:Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
