Headlines

‘सबसे बेकार…’, अक्षर पटेल के CSK में जाने पर भारतीय क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान


पिछले दिनों अक्षर पटेल के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की खूब चर्चा हो रही है. रवींद्र जडेजा के जाने के बाद टीम में जो जगह खाली हुई, IPL 2026 में उसे भरा नहीं जा सका था. CSK को एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत है, जो 3-4 ओवर करने के साथ-साथ छठे और सातवें क्रम पर बल्लेबाजी भी कर सके. मगर भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने अक्षर पटेल की डील को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट को सावधान किया है.

हनुमा विहारी ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया, जिसे अक्षर पटेल के बदले CSK को किसी हाल में नहीं छोड़ना चाहिए. उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद को चेन्नई के लिए तुरुप के इक्के जैसा बताया. बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स इस बार ट्रेड डील्स में काफी सक्रिय दिख रही है. इसकी एक मुख्य वजह मैनेजमेंट का बदलना भी हो सकता है, जो प्रत्येक 2 साल में बदल जाता है.

अपने यूट्यूब चैनल पर हनुमा विहारी ने कहा, “अक्षर पटेल CSK के लिए महत्वपूर्ण प्लेयर हो सकते हैं. पिछले साल चेन्नई को नंबर-6 और नंबर-7 के खिलाड़ी की कमी खली. उन्हें एक लेफ्ट-आर्म स्पिनर की जरूरत है. प्रशांत वीर उतना प्रभाव नहीं छोड़ सके थे.”

नूर अहमद को रिलीज करना पड़ेगा भारी

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने नूर अहमद को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था. हनुमा विहारी ने उनको लेकर कहा, “नूर अहमद को भेज देना बहुत बेकार ट्रेड होगा. अगर वे डेवाल्ड ब्रेविस को भेज देते हैं, यह भी एक बड़ा फैसला होगा. शायद उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को इसी रोल के लिए टीम में शामिल किया है.”

विहारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में अक्षर पटेल को लेकर आती है, तो उन्हें डेवाल्ड ब्रेविस को रिलीज करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि लियाम लिविंगस्टोन कुछ ओवर बॉलिंग कर सकते हैं, वहीं चेपॉक पर अक्षर पटेल और नूर अहमद की जोड़ी घातक सिद्ध हो सकती है.

8 सीजन से दिल्ली में हैं अक्षर पटेल

अक्षर पटेल का CSK में जाना एक ऐतिहासिक फैसला होगा. उनका आधे से ज्यादा IPL करियर दिल्ली कैपिटल्स में ही बीता है. उन्होंने दिल्ली टीम के लिए 108 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 1403 रन हैं और गेंदबाजी में 78 विकेट चटकाए हैं. पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर रहे हैं, लेकिन उनके अंडर टीम प्लेऑफ तक का सफर तय नहीं कर पाई है.

याद दिला दें कि सौरव गांगुली अब दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हैं, युवराज सिंह बल्लेबाजी कोच का रोल संभालेंगे. इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2027 के लिए दोनों किस तरह की टीम तैयार करते हैं.

यह भी पढ़ें:

महिला अधिकारों के लिए स्टैंड; अफगानिस्तान से नहीं खेलेगा सीरीज; स्कॉटलैंड का एलान 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *