Headlines

सीमा विवाद से नए प्रोजेक्ट्स तक, बालेन शाह का भारत दौरा क्यों खास, पूर्व राजदूत ने बताया


नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिन की यात्रा की भारत पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला विदेशी दौरा है. उनकी इस यात्रा को भारत-नेपाल संबंधों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है. बालेन शाह की पीएम मोदी के साध द्विपक्षीय बैठक करेंगे. साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. भारत और नेपाल के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत संभावित है, जो लंबे समय से दोनों देशों के बीच तनाव का केंद्र बने हुए हैं.

बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर भारत में नेपाल के पूर्व राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने कहा, ‘यह नेपाल प्रधानमंत्री की पहली विदेश यात्रा और भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है. इससे नेपाल-भारत संबंधों के लिए एक नई और भविष्य की ओर देखने वाली नींव रखने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, कुछ राजनीतिक मुद्दे जैसे, सीमा विवाद और 1950 की संधि का मुद्दे पर भी नजर रहेगी, जिनको पिछली सरकारें अलग-अलग मंच पर उठाती रही हैं.

क्या बोले पूर्व राजदूत?

उन्होंने आगे कहा, ‘नए हवाई प्रवेश मार्ग के क्षेत्र में अभी भी बातचीत चल रही है, जो नेपाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा. शर्मा ने कहा मुझे लगता है कि नेपाल भारत से कई कामों के लिए किसी तरह के कर्ज और आर्थिक मदद की उम्मीद कर रहा है, जिसमें बिजली की ट्रांसमिशन लाइनें, नेपाल में अन्य निर्माण कार्य और अब भोटेकोशी आपदा के चलते विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास का काम शामिल है.

नेपाल के पूर्व राजदूत ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर कई आर्थिक सहयोग परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे, जिसमें भैरहवा एकीकृत जांच चौकी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट), लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना, पुलिस अकादमी आदि शामिल हैं.’

राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे भेंट

इस साल 5 मार्च को नेपाल में हुए चुनावों के बाद 27 मार्च को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से बालेन शाह की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शाह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट करेंगे. वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जाएंगे. 

भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने की उम्मीद

विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस यात्रा से दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और सहयोग मजबूत होने की उम्मीद है. इन दोनों देशों के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आपसी मानवीय संबंध रहे हैं.

नेपाल सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में भारत से हवाई प्रवेश के लिए अतिरिक्त मार्ग हासिल करना, 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्राप्त करना और व्यापार और ट्रांजिट के मामलों में भारत से रियायतें पाना शामिल है.

भारत पहुंचे बालेन शाह, PM मोदी-राष्ट्रपति के लिए लाए खास तोहफा, जानें क्यों पहला दौरा ऐतिहासिक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *