भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा हो और उसमें नोंकझोंक ना हो, ऐसा नहीं हो सकता. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में रविवार को इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच खेला गया, जिसमें पाक टीम ने पहले 6 ओवर में ही 64 रन जड़ दिए थे. इसी बीच हर्षित राणा ने पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाजों, शामिल हुसैन और माज सदाकत को स्लेज करना शुरू कर दिया और जब हुसैन आउट हुए तो हर्षित ने एग्रेसिव अंदाज में उन्हें सेंड-ऑफ दिया.
पाकिस्तानी पारी का सातवां ओवर चल रहा था, हर्षित बॉलिंग कर रहे थे. इसी ओवर में हर्षित ने माज सदाकत को एक से ज्यादा बार बीट करते हुए स्लेज करना शुरू कर दिया. उसके बाद जब शामिल हुसैन स्ट्राइकिंग एंड पर पहुंचे तो हर्षित ने उन्हें भी छेड़ना शुरू कर दिया. एक मौके पर तो दोनों भिड़ने को तैयार थे, लेकिन इससे पहले कुछ होता अंपायर बीच में आ गए.
हर्षित ने दिया सेंड-ऑफ
उससे अगले यानी आठवें ओवर में आयुष बडोनी गेंदबाजी करने आए. ओवर की पांचवीं गेंद पर शामिल हुसैन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद हवा में चली गई. संयोग से कैच हर्षित राणा ने ही लपका, जिन्होंने आक्रामक अंदाज में उंगली दिखाकर हुसैन को सेंड-ऑफ दिया.
अगला ओवर फिर से हर्षित राणा ने फेंका. इस बार उन्होंने रोहेल नजीर को अपना शिकार बनाया, जो खाता तक नहीं खोल पाए. इस विकेट के गिरने पर भी हर्षित एग्रेशन से भरे नजर आए. बताते चलें कि हर्षित जुलाई 2026 से ही पेशेवर क्रिकेट नहीं खेल रहे थे. आखिरकार चोट से उबरने के बाद उन्होंने इस टूर्नामेंट में वापसी की है.
A little verbal exchange, a fiery moment, and then Harshit Rana had the last laugh🔥 Ayush Badoni’s sharp bowling did the job, and Harshit Rana made no mistake with an easy catch to dismiss Shamy😱 Talk on the field, action with the ball! That’s cricket🏏❤️ #INDvPAK https://t.co/F7FZjnh7FY
— Ommy Rathore (@Ommy_Rathore15) November 22, 2026
नेपाल के खिलाफ झटके थे 4 विकेट
हर्षित राणा की वापसी सफल रही है. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मैच नेपाल से हुआ. वहां इंडिया ए ने स्कोरबोर्ड पर 332 रन लगा दिए थे. जवाब में नेपाल की टीम मात्र 26 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. भारत वह मैच 306 रनों के अंतर से जीता था. गेंदबाजी में हर्षित राणा ने उस मुकाबले में नेपाल के 4 बल्लेबाजों को आउट किया था.
🚨HEATED MOMENT BETWEEN HARSHIT RANA AND PAKISTANI OPENERS🚨 -Harshit Rana started sledging Shamyl Hussain and Maaz Sadaqat. -In next over Ayush Badoni get wickets. As a result India got two Wickets. https://t.co/N9uZgNPHIW
— Aarya 🕊️ (@Vitamin_Vk18) November 22, 2026
यह भी पढ़ें:
भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम
