सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो बिना किसी बड़ी घटना के ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. इन दिनों एक छोटी बच्ची और सड़क पर बैठे डॉगी का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में बच्ची बड़े ही प्यार से डॉगी के पास जाती है और उससे बातचीत करने लगती है. उसकी मासूमियत देखकर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
डॉगी के पास पहुंचकर बच्ची ने की प्यारी बातचीत
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए सड़क के किनारे चल रही है. तभी उसकी नजर वहां बैठे एक डॉगी पर पड़ती है. बच्ची उसके पास जाती है और उससे ऐसे बात करने लगती है, जैसे वह कोई इंसान हो. वीडियो में वह बोलती ही नजर आती है की बिस्किट चाहिए? बच्ची का इस तरह डॉगी से प्यार से बात करना लोगों को काफी प्यारा लग रहा है. वहीं, डॉगी भी दीवार के किनारे आराम से बैठा दिखाई देता है.
बच्ची की मासूमियत ने खींचा लोगों का ध्यान
इस वीडियो की खास बात यह है कि बच्ची डॉगी के पास बिना किसी डर या झिझक के जाती है. वह उससे बात करने और उसका हाल जानने की कोशिश करती नजर आती है. छोटे बच्चों की यही मासूमियत कई बार लोगों का दिल जीत लेती है. बच्ची के व्यवहार में जानवरों के प्रति अपनापन साफ दिखाई देता है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि उसके लिए डॉगी भी किसी दोस्त से कम नहीं है. यही वजह है कि यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें : काला चश्मा पहन श्योपुर कलेक्टर ने गाया ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’, वीडियो वायरल
2 cuties in 1 frame 😍❤️ https://t.co/JqRSTs7Mc0
— Gaurav Patel (@GauravPatel__01) November 21, 2026
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बच्ची की मासूमियत और उसके प्यारे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग इसे दिन का सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि बच्चों का जानवरों के प्रति ऐसा प्यार देखकर अच्छा लगता है. कुछ लोग बच्ची की बातचीत को बेहद क्यूट बता रहे हैं, तो कई लोगों ने डॉगी के साथ उसके इस छोटे से पल को देखकर खुशी जाहिर की है. इस वीडियो ने एक बार फिर दिखाया है कि सोशल मीडिया पर हर बार बड़ी और चौंकाने वाली घटनाएं ही लोगों का ध्यान नहीं खींचतीं. कभी-कभी किसी बच्चे की छोटी सी हरकत भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाती है.
यह भी पढ़ें : नौकरी छोड़ करने लगी कंटेंट क्रिएशन, अब कमाई 82 लाख रुपये, वीडियो वायरल
