Headlines

सौरव दास का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके, मुझे और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी की चल रही प्लानिंग’


सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्र सरकार पर उनकी और अन्य साथियों की गिरफ्तारी की योजना बनाने का बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है. सौरभ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि सरकार मुझे, अभिजीत, आशुतोष, रत्ना और सीजेपी के दूसरे नेताओं को अरेस्ट करने की योजना बना रही है.

सौरव ने कहा है कि अगर सरकार को लगता है कि ऐसी तानाशाही हरकतें काम करेंगी, तो वह गलतफहमी में हैं. युवा पीढ़ी जाग चुकी है. हम सभी से अपील करते हैं कि वे हमारे अधिकारों और भविष्य के लिए संघर्ष को जारी रखें. 

सौरव ने कहा, हम साथ हों या न हों. हम जेल या उससे बुरी स्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं. लेकिन यह एक बड़ी गलती होगी. युवा इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. विरोध प्रदर्शन जारी रहने चाहिए. भारत के लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि 10 अक्टूबर को बड़ा जन आंदोलन शुरू हो. 

अभिजीत दीपके ने क्या कहा है? 
वहीं, सौरव दास के पोस्ट पर अभिजीत दीपके ने बयान दिया है कि कितनों को अरेस्ट करोगे, अमित शाह. 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है. 

दीपके ने एक अन्य पोस्ट में कहा है कि मैं उन सभी एमपीएससी कैंडिडेट के साथ एकजुटता दिखाता हूं जो अपने अधिकारों के लिए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं. बार-बार पेर लीक होने से 20 लाख से ज्यादा एमपीपीएसी कैंडिडेट प्रभावित हुए हैं. वे एमपीएससी चेयरमैन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. सरकार को इन युवाओं की बात सुननी चाहिए. उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए. वे महाराष्ट्र का भविष्य हैं. कॉकरोच जनता पार्टी न्याय और जवाबदेही की लड़ाई में सभी एमपीएससी कैंडिडेट के साथ मजबूती से खड़ी है. 

चुनाव आयोग के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा

इधर, सीजेपी लगातार सीईसी और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है. मुंबई में भी 2 अक्टूबर को सीजेपी ने बड़ा प्रदर्शन किया था, जिसमें कई नामी हस्तियां पहुंची थी. इस दौरान मंच से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई. दिल्ली में भी इस मुद्दे पर सीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *