Headlines

स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’, दिखेगी Gen-Z की छाप


भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा. इस बार लालकिले पर  Gen-Z की छाप छाई रहेगी. सरकार ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवाओं के योगदान के लिए ‘युवा शक्ति’ को भी सम्मानित किया जाएगा. पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगान ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा.

रक्षा सचिव कुमार सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया, ’80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से करेंगे. आमंत्रित लोगों के लिए मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से फ्री उपलब्ध रहेंगी. वॉलंटियर्स, व्हीलचेयर, क्लॉकरूम, पीने का पानी, शौचालय और रेनकोट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.’

इस कार्यक्रम में भारत की परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष अनुसंधान और नई टेक्नोलॉजी में हुई तरक्की को दिखाया जाएगा. इसके साथ ही, महिला उद्यमियों, किसानों, कारीगरों और नाम कमाने वाले युवाओं को विशेष मेहमान के रूप में सम्मानित किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में पदक जीतने वाले उन्नीस छात्रों को सम्मानित किया जाएगा. यह समारोह ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है, जिसे पहली बार लाल किले से गाया जाएगा. युवाओं की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

उधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है. दिल्ली पुलिस भीड़ में संदिग्ध और वांछित लोगों की पहचान करने के लिए ‘अभिज्ञान’ ऐप और ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ का इस्तेमाल करेगी. 15 अगस्त के समारोह के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 15000 से 20000 जवानों को तैनात किए जाने की उम्मीद है.

किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री…’

ड्रोन-पतंग उड़ाने पर लगी रोक

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राजधानी में 2 से 16 अगस्त तक ड्रोन सहित सभी तरह के छोटे हवाई प्लेटफॉर्म उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा सुरक्षा कारणों से स्मारक के आसपास लालकिले के आस-पास पतंग उड़ाने पर रोक लगा दी गई है. बीएनएसएस, की धारा 163 के तहत जारी किया गया यह आदेश 16 अगस्त तक लागू रहेगा.

संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *