Headlines

1 नहीं, 2-2 अवतार, ‘रामायण’ में डबल रोल में हैं रणबीर कपूर, ट्रेलर में दिखी झलक


Ramayana: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. गुरुवार सुबह मेकर्स ने ट्रेलर को ब्रह्म मुहूर्त में दुनिया के सामने पेश किया. इसकी जमकर तारीफ हो रही है. ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर लगभग सारी जानकारी पता चल चुकी है. वहीं ट्रेलर ने ये झलक भी दिखा दी है कि रणबीर कपूर फिल्म में भगवान श्री राम के अलावा एक और देवता के किरदार में नजर आएंगे.

‘रामायण’ में डबल रोल में हैं रणबीर कपूर 

4 हजार करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बन रही रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी. इसके पहले पार्ट के दो ट्रेलर भी रिलीज किए जाएंगे. पहला ट्रेलर आ चुका है और सभी को अपने रंग में रंग रहा है. रणबीर कपूर भगवान विष्णु के अवतार श्री राम के अलावा उनके एक और अन्य अवतार भगवान परशुराम के किरदार में भी दिखाई दिए हैं.

ये भी पढ़ें: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का ‘सुपरहीरो’?

ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में काफी पसंद किए जा रहे हैं. वहीं 4 मिनट से ज्यादा के ट्रेलर में वो एक सीन में परशुराम जी के रोल में भी नजर आए हैं. ट्रेलर में एक सीन में श्री राम के सामने श्री परशुराम घुटनों के बल बैठे हुए हैं और उनके हाथों में एक दिव्य धनुष नजर आ रहा है. परशुराम जी के लुक में रणबीर बड़े और लंबे बालों के अलावा दाढ़ी-मूछ में दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि जहां परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं तो वहीं श्री राम उनके सातवें अवतार हैं. इन दोनों ही अवतारों में रणबीर रामायण में नजर आने वाले हैं.

रामायण के बारे में

‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा बता चुके हैं कि दो पार्ट में बन रही फिल्म का बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. ये अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म साबित होगी. इसके डायरेक्शन की बागडोर ‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुके नितेश तिवारी ने संभाली है. 

ये भी पढ़ें: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर

फिल्म में रावण का किरदार कन्नड़ स्टार यश निभा रहे हैं. माता सीता का रोल साई पल्लवी और लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभा रहे हैं. राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल और हनुमान जी के किरदार में सनी देओल दिखाई देंगे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *