मलयालम फिल्म वाझा 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही है. फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज हुई थी और मलयालम इंडस्ट्री की बड़ी फिल्म बनकर उभरी है. फिल्म 14 दिन में ही ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है. दुनियाभर में तो फिल्म ने 180 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है.
वाझा 2 का बजट
Mensxp के मुताबिक, फिल्म सिर्फ 10 करोड़ के बजट में बनी है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में से एक बन गई है.
- फिल्म ने ग्रॉस 106.82 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
- वहीं नेट फिल्म ने 92.30 करोड़ कमाए.
- ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 75.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
- फिल्म ने दुनियाभर में 182.07 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.
‘वाझा 2’ का डे वाइज कलेक्शन
वाझा 2 ने 4.75 करोड़ की ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में तगड़ी ग्रोथ देखने को मिली. फिल्म ने दूसरे दिन 5.50 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 7.20 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 8.55 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 7.10 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म ने 7.10 करोड़ कमाए. सातवें दिन 7 करोड़ और आठवें दिन फिल्म ने 7.85 करोड़ कमाए. फिल्म ने पहले हफ्ते में 55.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.
नौवें हफ्ते में फिल्म ने 6.35 करोड़, दसवें दिन 7.60 करोड़, 11वें दिन 8.50 करोड़, 12वें दिन 5.05 करोड़, 13में दिन पिल्म ने 4.9 करोड़, 14वें दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया.
ये भी पढ़ें- जब सलमान खान से पहली बार मिलीं कंगना रनौत, दबंग खान बोले- आप तो भंसाली की हीरोइन हो
‘वाझा’ को भी किया गया था पसंद
फिल्म की बात करें तो ये एक कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म का निर्देशन सविन एस.ए. ने किया है. विपिन दास ने फिल्म की स्टोरीलाइन लिखी है. फिल्म में हाशिर, एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी जैसे स्टार्स हैं. ये फिल्म 2024 में आई फिल्म का सीक्वल है. फिल्म का पहला पार्च भी हिट था और बहुत पसंद किया गया था.
