Headlines

200 मिसाइल लॉन्चर, 140 से ज्यादा जेट, 73 से ज्यादा वॉरशिप… रूस ने न्यूक्लियर ड्रिल के बहाने दिखाई दुनिया को ताकत


Russia Drill Nuclear Drill: रूस ने तीन दिन के परमाणु अभ्यास शुरू किया है. करीबन 64 हजार से ज्यादा सैनिक और 7800 उपकरण इसमें शामिल हैं. रूसी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि 19 से 21 मई तक रूसी सशस्त्र बल आक्रमण के खतरे के मद्देनजर परमाणु बलों की तैयारी और उपयोग पर अभ्यास कर रहे हैं. 

इस परमाणु अभ्यास में सामरिक मिसाइल बल, प्रशांत बेड़ा और उत्तरी बेड़ा भाग ले रहे हैं. इस सैन्य अभ्यास में बेलारूस में तैनात परमाणु हथियारों की संयुक्त तैयारी और उपयोग शामिल है. परमाणु अभ्यास का उद्देश्य दुश्मन को रोकने के लिए कार्रवाई का अभ्यास करना है. शामिल सैनिकों के ट्रेनिंग के लेवल की जांच करना है. 

दुनिया के कई इलाकों में सैन्य टकराव के बीच परमाणु अभ्यास

यह सैन्य अभ्यास ऐसे वक्त हो रहा है, जब दुनिया पहले से रूस-यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट टेंशन और नाटो के साथ बढ़ते टकराव जैसी स्थितियों से गुजर रही है. एक्सपर्ट्स का मानना हैकि यह सिर्फ सैन्य अभ्यास नहीं बल्कि रूस का शक्ति प्रदर्शन है. ऐसे में माना जा रहा है कि व्लादिमीर पुतिन पश्चिमी देशओं और नाटों को रूस की परमाणु ताकत का संदेश देना चाहते हैं. रूस का कहना हैकि यह एक नियमित सैन्य अभ्यास है.

ये भी पढ़ें : ‘एजेंट झुक गया, अभिषेक बनर्जी…’, फाल्टा उपचुनाव लड़ने से जहांगीर के इनकार पर BJP का रिएक्शन, TMC बोली- ये दादागिरी

 इस ड्रिल में 200 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर, 140 से ज्यादा विमान शामिल

रूस ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस ड्रिल 200 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर, 140 से ज्यादा विमान, 73 से ज्यादा वॉरशिप और 13 पनडुब्बियां शामिल हैं. इनमें 8 एटमिक पनडुब्बियां भी हैं. रूस की रॉकेट फोर्स, नॉर्दर्न फ्लीट, पैसिफिक फ्लीट और लंबी दूरी की एयर फोर्स इस अभ्यास का हिस्सा ले रही हैं. रूस ने कहा है कि बेलारूस में तैनात सामरिक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग भी इस दौरान दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:- Stray Dogs Case Verdict: ‘बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार’, आवारा कुत्तों के मामले में SC का आदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Mia – Creative Fashion WordPress WooCommerce Theme Micar – Auto Dealer RTL WooCommerce WordPress for Car and Moto Theme Micare – Medical and Health Care WordPress Theme MiCoach – Online Courses WordPress Theme + RTL Micra – Multipurpose Responsive WooCommerce WordPress Theme Micro Office | Extranet & Intranet WordPress Theme Microtech – Tech Business Elementor Template Kit Midare – Senior Care & Medical WordPress Theme Midone – Tailwind CSS Vuejs 3 Admin Dashboard Template + HTML Version Miex – Creative Agency WordPress