Headlines

6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में आखिर क्या हुआ था? ‘आखिरी सवाल’ के नए प्रोमो ने उभारी सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी


बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. फिल्म बनी ही ऐसे टॉपिक पर है, जिसकी चर्चा होनी तय है. इस फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास की झलक देखने को मिलेगी. आज मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जो एक बड़ा और चुभता हुआ सवाल पूछता है: 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में आखिर क्या हुआ था?

‘आखिरी सवाल’ के नए प्रोमो ने उभारी सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी
फिल्म का नया प्रोमो एक ऐसा सवाल पूछता है, जिसका सामना करने से बहुत से लोग अब तक कतराते रहे हैं: 6 दिसंबर 1992 को, यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस वाले दिन अयोध्या में असल में क्या हुआ था?

ये भी पढ़ेंः नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर’ और ‘मर्दानी 3’ पर भारी पड़ी राजकुमार राव की ये फिल्म, बनीं नंबर 1

कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसमें 1934 में महात्मा गांधी और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की मुलाकात को दिखाया गया. इसके अलावा इसमें ये मुद्दे भी दिखाए जाएंगे-  ‘क्या आरएसएस महात्मा गांधी की हत्या के पीछे था? क्या बाबरी मस्जिद गिराए जाने के पीछे आरएसएस था? आपातकाल के पीछे की सच्चाई क्या थी और उसमें आरएसएस की क्या भूमिका रही?’ इन सवालों के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर इसके पीछे की सच्चाई क्या है? खुद संजय दत्त ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था. 

बता दें, एक्ट्रेस समीरा रेड्डी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने बताया- ‘मैंने फिल्मों में वापसी सिर्फ सेफ रोल करने के लिए नहीं की है. आखिरी सवाल तो बिल्कुल भी कंफर्टेबल फिल्म नहीं है. RSS को लेकर मेरी समझ बहुत कम थी और जो भी थी वो आधी-अधूरी जानकारी पर टिकी थी, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि बहुत सी बातें वैसी नहीं थीं जैसी दिखती थीं.

ये भी पढ़ेंः जीक्यू अवॉर्ड में छाए सेलेब्स, कियारा-कृति से शनाया कपूर तक ने बिखेरा ग्लैमर का जलवा

कब रिलीज होगी फिल्म?
आपको बता दें कि इसे नेशनल अवॉर्ड विनर अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा और संजय दत्त हैं. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं.  यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *