Headlines

90 लाख दो तभी घूंघट उठाऊंगी… सुहागरात पर दुल्हन की डिमांड ने उड़ाए दूल्हे के होश; मामला वायरल


शादी का घर, खुशियों का माहौल और नई जिंदगी की शुरुआत… लेकिन आगरा में एक ऐसी सुहागरात की कहानी सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. जहां आमतौर पर सुहागरात प्यार और नए रिश्ते की शुरुआत का प्रतीक होती है, वहीं यहां मामला पैसों की ऐसी मांग तक पहुंच गया कि बात सीधे जान लेने तक आ गई. सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा जोरों पर है और लोग इसे सुनकर दंग हैं कि आखिर एक शादी के बाद इतनी बड़ी रकम की डिमांड कैसे की जा सकती है. मामला सिर्फ मांग तक नहीं रुका, बल्कि इसके बाद जो हुआ उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

सुहागरात से पहले 90 लाख की डिमांड

उत्तर प्रदेश के आगरा के जगदीशपुरा इलाके में हुई इस शादी में सब कुछ सामान्य था. शादी बिना किसी विवाद के संपन्न हो गई. लेकिन असली बवाल तब शुरू हुआ जब सुहागरात से पहले दुल्हन ने अचानक अपने पति के परिवार से 90 लाख रुपये कैश की मांग रख दी. दुल्हन का कहना था कि उसे 90 लाख रुपये दिए जाएं इसके बाद ही वो दूल्हे को घूंघट उठाने देगी. इस मांग को सुनकर दूल्हा और उसका परिवार सन्न रह गया, क्योंकि इतनी बड़ी रकम तुरंत देना उनके लिए संभव नहीं था.

बात बिगड़ी तो दुल्हन ने छोड़ा घर

जब दूल्हे पक्ष ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो दुल्हन ने कथित तौर पर अपने गहने और सामान समेटा और अपने मायके लौट गई. परिवार को लगा कि मामला यहीं खत्म हो जाएगा, लेकिन असली विवाद तो इसके बाद शुरू हुआ. अगले ही दिन दुल्हन के परिजन दूल्हे के घर पहुंच गए. आरोप है कि उन्होंने दूल्हे के परिवार को घर के अंदर बंद कर दिया और फिर पैसे की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे.

गैस लाइन से छेड़छाड़, बड़ा हादसा टला

सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने घर की PNG गैस लाइन से छेड़छाड़ की और आग लगाने की कोशिश की. अगर समय रहते मदद नहीं मिलती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. दूल्हे के परिवार ने किसी तरह 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में बंद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

यूजर्स बोले, ये दुल्हन नहीं मौत की सौदागर है

सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा…ये दुल्हन है या मौत की सौदागर. एक और यूजर ने लिखा…सभी लोगों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा लगना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आजकल ससुराल वाले इसलिए ही बहू लाने से डरते हैं और आज का युवा शादी से इसलिए ही खौफ खाता है. तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि एक तरफा पक्ष सुनकर किसी के खिलाफ बोलना ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *