Headlines

Bengal election 2026: अनुपम खेर को बाल आ जाएंगे लेकिन TMC नहीं…Bjp अध्यक्ष के तंज पर अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब


बंगाल 4 मई को आए चुनावी नतीजों ने सभी को चौंका दिया. जहां 15 साल से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी को बीजेपी की आंधी ले उड़ी. पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया. अब इसी जीत को लेकर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने अभिनेता अनुपम खैर के बालों की तुलना टीएमसी से कर दी. इस मजेदार तंज के बाद खुद अभिनेत अनुपम खैर ने भी बीजेपी अध्यक्ष को जवाब दिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

समिक भट्टाचार्य ने अनुपम खेर पर कसा तंज

दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत को लेकर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा “अनुपम खैर के सिर पर फिर से बाल आ सकते हैं, लेकिन सत्ता में टीएमसी की वापसी कभी नहीं हो सकती. ये बयान देते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. लगे हाथों ये बयान अभिनेता अनुपम खैर तक भी पहुंच गया, जिसके बाद उन्होंने समिक भट्टाचार्य को मजेदार जवाब दे डाला.

अनुपम खेर ने भी दिया मजेदार जवाब

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के बयान पर अनुपम खैर ने कहा…” अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है. क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं. मौजूदा हालात में मैं जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम. इसके बाद तो मानों इंटरनेट पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई. लोग एक के बाद एक तरह तरह के कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा…समिक बाबू को गलत फहमी बहुत होती है. एक और यूजर ने लिखा…क्यों अनुपम खैर को बीच में ला रहे हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नेताओं के तंज बड़े मजेदार होते हैं.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

यूजर्स बोले, मजेदार होते हैं नेताओं के तंज

आपको बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव हुए थे और 4 मई को चुनावी रिजल्ट घोषित किया गया था. जिसमें बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था. बंगाल के अलावा बीजेपी असम और पुड्डुचेरी में भी सरकार बनाने जा रही है. लेकिन देखना ये होगा कि पश्चिम बंगाल में सीएम का चेहरा कौन होगा और किसे बीजेपी मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपेगी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *