Headlines

क्या प्रेग्नेंट हैं ‘तारक मेहता…’ की सोनू? झील मेहता के इस वीडियो ने फैंस को किया कंफ्यूज


छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनालिका भिड़े उर्फ सोनू का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस झील मेहता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो इन दिनों अपनी मेरिड लाइफ में बिजी हैं. उन्होंने 28 दिसंबर, 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी रचाई थी. अब झील मेहता एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने पति आदित्य के साथ अपने फैंस को गुड न्यूज दी है. 

झील मेहता ने दी गुड न्यूज
झील मेहता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं. वो वीडियो में अपने पति आदित्य दुबे के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य ने झील के टमी पर हाथ रखा हुआ है. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हमारे पास शेयर करने के लिए कुछ एक्साइटिंग है.’ इतना पढ़कर फैंस को लगा कि झील प्रेग्नेंट हैं, लेकिन असल में ये किलकारी वाली गुड न्यूज नहीं है. वो एक दूसरी बड़ी और खास खबर फैंस के साथ शेयर करने वाली हैं.

ये भी पढ़ें:- जल्द दुल्हनिया बनने वाली हैं ‘तारक मेहता…’ की ‘सोनू’, झील मेहता ने समंदर किनारे एंजॉय की बैचलर पार्टी, देखें तस्वीरें

पति संग नए घर में शिफ्ट हुईं झील मेहता
झील और आदित्य ने आगे वीडियो में रिवील किया कि वो अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. उन्होंने अपने नए घर की चाबी भी दिखाई. आदित्य जैसे ही झील के टमी से हाथ हटाते हैं तो उनके नए घर की चाबी दिखती है. इसके बाद झील अपने पति आदित्य के साथ खुशी से झूमती नजर आईं. दोनों ने एक-दूसरे पर प्यार भी लुटाया.

फैंस हुए कंफ्यूज
झील ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारी जिंदगी का छोटा सा अपडेट आपके लिए… आपको क्या लगा था ये क्या है?’ इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘मुझे लगा आप प्रेग्नेंट हो.’ एक लिखते हैं, ‘बधाई हो सोनू.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक पल के लिए तो यकीन हो गया था. आपने सही मजा चखाया.’

ये भी पढ़ें:- ‘तारक मेहता’ की ‘सोनू’ ने गुपचुप रचा लिया ब्याह? मांग में सिंदूर लगाए शादी के जोड़े में दिखीं झील मेहता , वीडियो वायरल

बता दें कि झील ने अपने बचपन के दोस्त आदित्य से 2024 में शादी की थी. दोनों इंस्टाग्राम पर अपने मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *