Headlines

शुभेंदु अधिकारी के बंगाल का CM बनते ही खुशी से झूम उठी ये एक्ट्रेस, कहा- बधाई हो दादा


पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 ऐतिहासिक रहा. राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी और इस ऐतिहासिक पल ने वहां के लोगों की आंखे नम कर दी. अब बीजेपी की ओर से शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली. शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनने के बाद लोगों के साथ ही सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली खुशी से झूम उठीं. 

रुपाली गांगुली ने दी शुभेंदु अधिकारी को बधाई

शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनने की खुशी में रुपाली गांगुली खुद को रोक नहीं पाईं. उनकी खुशियों का ठिकाना ही नहीं रहा. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद उन्होंने कहा कि पहली बार बंगाल ने डर से मुक्त होकर सांस ली. 

रुपाली गांगुली एक्स पोस्ट में लिखती हैं, ‘शुभेंदु दादा पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई. सोलों के बाद पहली बार बंगाल ने डर से मुक्त होकर राहत की सांस ली है. बंगाल के लिए ये साहस, न्याय, विकास और गौरव की एक नई सुबह है. पश्चिम बंगाल की जनता को भी बहुत बधाई.’

यह भी पढ़ें: कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? मिथुन चक्रवर्ती-श्रीदेवी की फैशन डिजाइनर रहीं, अब पश्चिम बंगाल की राजनीति में मिला बड़ा जिम्मा

बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद शेयर किया था ये वीडियो

इतना ही नहीं, रुपाली गांगुली बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रही हैं. इसके पहले एक्ट्रेस ने पूर्ण बहुमत मिलने पर भी खुशी जाहिर की थी और इस जीत पर एक धमाकेदार ट्वीट किया था. इसमें राज्य के लोगों को रोते-बिलखते हुए दुख सुनाते हुए दिखाया गया था. लोग अपने परिजनों की तस्वीरें लेकर रो रहे थे. इतना ही नहीं, वीडियो में देखने के लिए मिला था कि लोग पीएम मोदी का तिलक करते तो उनकी पूजा करते भी दिखे थे. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बीजेपी की जीत पर लिखा था, ‘आजादी मुबारक हो मेरे बंगाल.’

यह भी पढ़ें: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ

बंगाल ने डर पर लोकतंत्र चुना…

इसके साथ ही रुपाली गांगुली ने एक्स पर एक और पोस्ट शेयर की थी. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘बंगाल ने डर के आगे लोकतंत्र को चुना. हर चुनौती के बावजूद शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने वाले हमारे बहादुर सीआरपीएफ जवानों को हार्दिक धन्यवाद. जय सीआरपीएफ.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *