Headlines

IPL 2026 Longest Six: धर्मशाला में तिलक वर्मा का धमाका, सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ बनाया रिकॉर्ड


IPL 2026 Longest Six: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर उन्होंने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया. तिलक वर्मा ने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि एक ऐसा छक्का जड़ा जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए. उनकी इस पारी में 6 चौके और 6 शानदार छक्के शामिल रहे. शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा.

107 मीटर का विशाल छक्का बना चर्चा का विषय

तिलक वर्मा ने अपनी पारी के दौरान ऐसा छक्का लगाया, जिसने आईपीएल 2026 का नया रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने गेंद को 107 मीटर दूर स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया. यह इस सीजन का सबसे लंबा छक्का माना जा रहा है.

इस शॉट में तिलक की ताकत और टाइमिंग दोनों साफ नजर आईं. गेंद बल्ले से निकलते ही सीधे स्टैंड्स के पार चली गई और मैदान में मौजूद दर्शक भी इस शॉट को देखकर उत्साहित हो उठे. सोशल मीडिया पर भी उनका यह छक्का तेजी से वायरल हो रहा है. बड़े हिटर्स को छोड़ा पीछे इस रिकॉर्ड से पहले टिम डेविड और डेविड मिलर के नाम 106 मीटर लंबे छक्के दर्ज थे. वहीं डोनोवन फेरेरा ने 105 मीटर और कूपर कोनोली ने 104 मीटर का छक्का लगाया था.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पूरे स्टाफ की होगी छुट्टी, कप्तान बदलने पर भी विचार

अब तिलक वर्मा इस सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं. खास बात यह है कि टॉप-5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में तिलक इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए अहम साबित हुई पारी

तिलक वर्मा की यह पारी सिर्फ रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही. उन्होंने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में भी बड़ी भूमिका निभाई. मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने जिम्मेदारी के साथ आक्रामक बल्लेबाजी की और अंत तक नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें- आरसीबी का सबसे खतरनाक समीकरण आया सामने! 16 पॉइंट्स हासिल कर के भी हो सकती है बाहर

आईपीएल 2026 के सबसे लंबे छक्के

106m: तिलक वर्मा (MI) बनाम PBKS
106m: टिम डेविड (RCB) बनाम CSK
106m: डेविड मिलर (DC) बनाम GT
104m: जैकब बेथेल (RCB) बनाम DC
103m: कूपर कोनोली (PBKS) बनाम SRH



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *