Headlines

Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की ‘बंदर’ वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई


बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ ने सिनेमाघरों में 5 जून को दस्तक दी थी. पेद्दी और है जवानी तो इश्क होना है जैसी फिल्मों से इसे क्लैश करना पड़ा है. वहीं अनुराग कश्यप निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ये ठंडी साबित हुई है. इसकी पहले दिन की कमाई ही निराशाजनक रही. वहीं वीकेंड पर भी ये टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही कर पाई. चलिए यहां जानते हैं. बॉबी देओल की ‘बंदर’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?

‘बंदर’ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ को सिनेमाघरों में देखने वालों से शानदार रिव्यू मिल रहा है. हालांकि, फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है. लेकिन फिल्म निर्माताओं का लक्ष्य ओपनिंग वीकेंड पर जबरदस्त कमाई करना नहीं था और वे चाहते हैं कि फिल्म माउथ ऑफ वर्ड के जरिए आगे बढ़े. कुछ क्रिटिक्स तो इस क्राइम ड्रामा में बॉबी के अभिनय को उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस तक बताया है. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘बंदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 0.50 करोड़ रुपये (50 लाख रुपये) का कलेक्शन किया था.  दूसरे दिन सिनेमाघरों में फिल्म ने 0.95 करोड़ रुपये कमाए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने शनिवार के मुकाबले संडे को 5.3% की तेजी के साथ रिलीज के तीसरे दिन 1,076 शो में 1 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसके साथ ही, भारत में फिल्म का तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कमाई 2.94 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Peddi Box Office Day 4: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने संडे को मचाया भौकाल, 150 करोड़ के हुई पार, प्रभास की ‘द राजा साब’ के भी उड़ा दिए परखच्चे

‘बंदर’ ने ‘निशांची’ को दी मात
2.45 करोड़ की कमाई के साथ, ‘बंदर’ ने अनुराग कश्यप की पिछली रिलीज़ निशांची के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.31 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। उम्मीद है कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को मिली मिली-जुली समीक्षाओं के बाद, बॉबी देओल की इस फिल्म को सोमवार से कुछ और शो मिल सकते हैं.

फिल्म के बारे में
ये क्राइम थ्रिलर अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स के बैनर तले अनुराग कश्यप, निखिल द्विवेदी, शिवी पंडित और गौरी पंडित द्वारा प्रोड्यूस है. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जितेंद्र जोशी भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें:- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 3: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को काटा बवाल, धमाकेदार कमाई के साथ बना दिया ये तगड़ा रिकॉर्ड

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *