Headlines

MP में राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, BJP ने महेश केवट को बनाया तीसरा प्रत्याशी, कांग्रेस ने दिग्विजय की जगह उतारा महिला चेहरा


बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार (7 जून) को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी के ऐलान के बाद से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है. पार्टी ने कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है. राज्यसभा के लिए महेश केवट के रूप में तीसरा उम्मीदवार उतारे जाने के बाद अब मतदान की प्रक्रिया होगी.

बीजेपी से महेश केवट आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे तो वहीं कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन भी अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इसके अलावा बीजेपी ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए लिंगराज पाटिल और रघु कौटिल्य को भी उम्मीदवार बनाया है.
 
कब होंगे राज्यसभा चुनाव
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है. अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और कर्नाटक सहित 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीट के लिए 18 जून को चुनाव होंगे. इसके अलावा कर्नाटक विधान परिषद का चुनाव भी 18 जून को होगा.

कांग्रेस ने दिग्विजय की जगह उतारा महिला प्रत्याशी
मध्य प्रदेश में प्रदेश से राज्यसभा की कुल तीन सीटें खाली हो रही हैं. बीजेपी ने राज्यसभा की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह की खाली हो रही इस सीट से लंबे समय बाद किसी महिला चेहरे (पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन) को अपना प्रत्याशी बनाया है.

इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में मीडिया से बातचीत में कहा था कि राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के दोनों उम्मीदवार बहुत अच्छे हैं और उनके चयन के लिए वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारे सभी उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीतेंगे. उन्होंने पहले ही बोल दिया था कि अगर पार्टी किसी तीसरे उम्मीदवार को भी मैदान में उतारती है तो हम उसे भी जिताने का प्रयास करेंगे.

ये भी पढ़ें 

‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना…’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *