Headlines

21वीं सदी में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास


मानव सुथार ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. सुथार ऐसे 10वें भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर 5-विकेट हॉल लिया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए.

उन्होंने टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बढ़िया आंकड़ों के साथ गेंदबाजी करने वाले महान गेंदबाजों की फेहरिस्त में जगह बना ली है. मगर उनका सबसे खास रिकॉर्ड यह है कि वे 21वीं सदी में अपनी डेब्यू पारी में 5-विकेट हॉल लेने वाले केवल दूसरे क्रिकेटर हैं.

21वीं सदी में रचा इतिहास

21वीं सदी में अब तक केवल दो भारतीय गेंदबाजों ने अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. इस सदी में ऐसा करने वाले पहले भारतीय अमित मिश्रा था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी डेब्यू पारी में 71 रन देकर 5 विकेट लिए थे. उसके 18 साल बाद मानव सुथार ने अपनी टेस्ट डेब्यू पारी में 5-विकेट हॉल लिया है.

अमित मिश्रा और मानव सुथार के अलावा जिन भी भारतीय गेंदबाजों अपनी टेस्ट डेब्यू पारी में 5-विकेट हॉल लिया, उन्होंने 20वीं सदी में यह मुकाम हासिल किया था.

टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय

  • मोहम्मद निसार – 1932
  • वामन कुमार – 1961
  • सैयद आबिद अली – 1967
  • दिलीप दोशी – 1979
  • नरेंद्र हिरवानी – 1988
  • अमित मिश्रा – 2008
  • रविचंद्रन अश्विन – 2011
  • मोहम्मद शमी – 2013
  • अक्षर पटेल – 2021
  • मानव सुथार – 2026

नरेंद्र हिरवानी ने अपने टेस्ट डेब्यू पर इतिहास रच दिया था. वे अब तक एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में आठ-आठ विकेट चटकाए थे. उन्होंने उस मुकाबले में कुल 16 विकेट चटकाए थे. डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी नरेंद्र हिरवानी के नाम है. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के बॉब मैसी ने 1972 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 16 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें:

21वीं सदी में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

‘मैं वही इंसान…’, श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई के सामने कप्तानी की भूमिका पर ये क्या कह दिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *