Headlines

Welcome To The Jungle Day 6: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने छठे दिन काटा बॉक्स ऑफिस पर गदर, बनाए ये 6 रिकॉर्ड


‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार ने अपनी शानदार एक्टिंग से धमाका कर दिया है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म एक बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. इस फिल्म ने 85 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है.

आइए जानते हैं फिल्म ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन 10 बजे तक 6 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 9 हजार शोज मिले और 15 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. 

ये भी पढ़ें- ‘हेरा फेरी 3’ से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने

‘वेलकम टू द जंगल’ ने इन फिल्मों को पछाड़ा

अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म ने 2026 में आई इन फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया. फिल्म ने छठे दिन धमाका कर लिया है.

  • फिल्म ‘दादी की शादी’ ने छठे दिन 45 लाख का कलेक्शन किया.
  • वहीं फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने छठे दिन 1.75 करोड़ बिजनेस किया.
  • फिल्म हॉन्टेड 3डी ने 1.4 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • कंगना रनौत की फिल्म ने ‘भारत भाग्य विधाता’ ने 55 लाख का कलेक्शन किया था.
  • फिल्म ‘गवर्नर’ ने 30 लाख कमाए थे.
  • ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने छठे दिन 6 करोड़ कमाए.

इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में 30 से ज्यादा स्टार्स भी नजर आए. फिल्म के टीजर से ही इसे लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिला. फिल्म में फरीदा जलाल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स नजर आए. अहमद खान ने इतनी बड़ी कास्ट को बहुत अच्छे से मैनेज किया. फिल्म के गाने भी चर्चा में बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ओपनिंग डे पर इन 10 फिल्मों के टूटेंगे रिकॉर्ड

फिल्म के टीजर में संजय दत्त भी नजर आए थे. उन्होंने फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी किया था, लेकिन वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए. संजय को इलाज के लिए बाहर जाना था और उन्हें डेट्स की दिक्कत थी. अहमद खान संजय की वजह से इतनी बड़ी कास्ट की डेट्स नहीं बदल सकते थे. इसीलिए संजय दत्त फिल्म से बाहर हो गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *