कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने इस साल अपने छोटे बेटे काजू यानी यशवीर लिम्बाचिया का वेलकम किया था. वहीं अब हाल ही में कपल ने बेटे काजू का अन्नप्राशन बड़े ही धूमधाम से किया. भारती सिंह के नए व्लॉग में अन्नप्राशन की खूबसूरत झलकियां देखने को मिली.
भारती सिंह के बेटे काजू का अन्नप्राशन
भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर बेटे काजू के अन्नप्राशन का व्लॉग शेयर किया है. जिसमें कई खूबसूरत पल देखने को मिले. काजू 7 महीने का हो गया है और भारती ने पूरे रीति-रिवाजों से काजू का अन्नप्राशन किया है.
व्लॉग में देखा जा सकता है कि भारती ने अपने नए ऑफिस में पूजा रखी. ऑफिस को बड़े ही खूबसूरती से सजाया गया. अन्नप्राशन में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए.

ये भी पढ़ेंः निकाह या सात फेरे…, हिंदू गर्लफ्रेंड गौरी संग कैसी शादी करेंगे आमिर खान? कितने गेस्ट होंगे शामिल, सब जानें यहां
इस खास दिन पर भारती सिंह मरून कलर का सूट पहने नजर आईं. वहीं छोटा काजू भी कुर्ता-पायजामा में काफी क्यूट लग रहा था.

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने साथ में आरती भी की इस दौरान उनका बड़ा बेटा गोला भी मौजूद था. व्लॉग में आगे देखा गया कि परिवार के सभी लोगों ने बेटे काजू को अपने हाथों से खीर खिलाई साथ ही उसे गिफ्ट भी दिए.
इतना ही नहीं ब्लिक भारती ने भी आए सभी गेस्ट को गिफ्ट दिए. हसी-खुशी के माहौल के बीच सभी ने खूब एंजॉय किया. पूजापाठ के बाद सभी ने साथ मिलकर खाना खाया. भारती के इस व्लॉग पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी
बता दें, भारती सिंह ने साल 2017 में स्क्रिप्टराइटर हर्ष लिम्बाचिया संग शादी रचाई थी. शादी से पहले दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया. कपल के दो बच्चे हैं. उनके बड़े बेटे ‘लक्ष्य’ (जिन्हें प्यार से गोला बुलाते हैं) का जन्म साल 2022 में हुआ था, और उन्होंने 2025 में अपने दूसरे बेटे का भी वेलकम किया.
ये भी पढ़ेंः ‘अच्छा…अरे’ आमिर खान की तीसरी शादी की खबर पर विक्की कौशल का रिएक्शन वायरल, देखें वीडियो
