राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार (6 जुलाई) को फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (FTI) के निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिर गई. इस हादसे में वहां काम कर रहे 10 मजदूर घायल हो गए. इस सभी घायलों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
वहीं छत गिरने की वजह अभी साफ नहीं हुई है. हालांकि लापरवाही की वजह से छत गिरने की आशंका जताई जा रही है. इंस्टीट्यूट से जुड़े हुए अधिकारी मामले पर पर्दा डालने में जुटे हुए हैं. किसी को भी इंस्टीट्यूट के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है.
फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायल मजदूरों का कहना है कि काम खत्म होने को था, तभी छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया. इसके बाद इंस्टीट्यूट में अफरा तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि ये फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जयपुर के जेएलएन मार्ग पर स्थित है.
