Headlines

16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में ‘पांड्या स्टोर’ फेम एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज


टीवी इंडस्ट्री से बेहद शॉकिंग खबर आ रही है. दरअसल टीवी एक्टर रोहित चंदेल को 16 साल की लड़की का पीछा करने, बार-बार फोन करने, परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 29 साल के रोहित चंदेल ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव और ‘पांड्या स्टोर’ में धवल मकवाना का रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं. उन्हें हाल ही में टीवी शो ‘सैराब’ में देखा गया था.

एक्टर पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी एक्टर रोहित चंदेल पर ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज’ (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि अभी तक रोहत या उनकी टीम ने इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ, पंत नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) भी लगाई हैं, जो पीछा करने और चोट पहुंचाने से जुड़ी हैं.

ये भी पढ़ें:-Alpha Box Office Collection Day 8: ‘धमाल 4’ के आते ही ‘अल्फा’ की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन

एक्टर को 10 जुलाई को किया गया था गिरफ्तार
एबीपी को मिली जानकारी के मुताबिक, चंदेल को शुक्रवार, 10 जुलाई को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया और बाद में एक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से  उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया. पूर्वी उपनगर में रहने वाली एक लड़की की शिकायत के अनुसार, एक्टर ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को अपने नंबर और कई दूसरे फोन नंबरों से बार-बार कॉल करके परेशान किया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि 5 जुलाई को चंदेल ने कथित तौर पर लड़की को उसकी रेजिडेंशियल ब्लिडिंग के पास रोका, उसका पीछा किया, उससे बहस की, उसे गालियां दीं और  उसके साथ मारपीट की. 

आरोपी और पीड़ित लड़की एक दूसरे को जानते थे
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक  पुलिस ने बताया कि आरोपी और नाबालिग एक-दूसरे को जानते थे. रिपोर्ट के मुताबिक मामले के बारे में बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच चल रही है.”

ये भी पढ़ें:-The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *