महाराष्ट्र में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बंटवारे की अटकलें चरम पर हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि शरद पवार एनडीए के साथ जा सकते हैं. लेकिन अब शरद पवार ने खुद आगे आकर तस्वीर को साफ कर दिया है. बंटवारे के सवाल पर शरद पवार ने कहा, “यह समय फिलहाल इस विषय पर बात करने का नहीं है.”
सोनम वांगचुक के मुद्दे पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “केंद्र सरकार ने गैर जिम्मेदार काम किया है.” उन्होंने कहा कि वांगचुक का मुद्दा पार्लियामेंट में उठाएंगे. यह आंदोलन खत्म नही हुआ है. दिल्ली में जो अनशन चल रहा था उसमें मांग थी कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें. शरद पवार ने सवाल पूछते हुए कहा कि इसमें क्या गलत था.
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
‘एक मंत्री की नाकामी के चलते….’
शरद पवार ने कहा, “एक मंत्री की नाकामी के चलते हज़ारों छात्रों का भविष्य अधर में अटक गया. इसकी जवाबदेही मांगी जा रही थी. इसी को लेकर 20 दिनों से प्रदर्शन हो रहा था. विपक्ष को पिछले पांच-छह दिनों से अंदाजा था कि गिरफ्तारी होने वाली है और सरकार ने ठीक वैसा ही किया जैसा सोचा था. यह तरीका बिल्कुल ठीक नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा, “कई विपक्ष के नेता उस मंच पर गए और सोनम से मुलाकात कर उन्हें समर्थन दिया, लेकिन शनिवार सुबह पुलिस ने उन्हें जबरन हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करा दिया. सोनम वांगचुक के अस्पताल शिफ्ट होने के बाद कहा कि यह मुद्दा खत्म नही हुआ है. आंदोलन आगे भी चलता रहेगा.
किसानों की कर्जमाफी पर क्या बोले शरद पवार?
किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, “सरकार ने नई तारीख दी है. राज्य सरकार को पहले घोषित समय-सीमा का पालन करना चाहिए था. अब जब सरकार ने नई समय-सीमा दी है, तो हम तब तक इंतजार करेंगे. किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. अगर सरकार कर्ज माफी लागू करती है, तो हमें कोई शिकायत नहीं होगी. हालांकि, अगर वह ऐसा करने में विफल रहती है, तो हम राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे.”
