Headlines

CJP Protest: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा की. अपने पोस्ट में सौरव दास ने लिखा कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने पकड़ लिया है. उन्होंने सभी सांसदों (MPs) से अपील की कि वे तुरंत सड़कों पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आगे आएं. सौरव दास ने अपने बयान में आरोप लगाया कि पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती बरती जा रही है और उन्हें बलपूर्वक हटाने की कोशिश की जा रही है.

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने पोस्ट में लिखा कि दीपके को पुलिस ने पकड़ लिया है. हम सभी सांसदों से अनुरोध करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर मौजूद छात्रों के समर्थन में खड़े हों. पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई कर रही है और उन्हें पीट रही है. यह दावा ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली के जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों और कार्रवाई को लेकर अलग-अलग पक्ष अपनी-अपनी बातें रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- ‘2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट…’

सौरव दास का बयान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर आगे बातचीत का आश्वासन दिया है. सौरव दास ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा कर बैठक की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह और आशुतोष रांका करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद जेपी नड्डा से मिले. दोनों नेताओं की नड्डा के साथ लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई. अपने पोस्ट में सौरव दास ने लिखा, “मैंने और आशुतोष रांका ने करीब 2 घंटे इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट की मुलाकात की. हमने अपनी मांगों को लिखित रूप में सौंपा है. उन्होंने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है. हम उसी प्रक्रिया में लगे हुए हैं.”

ये भी पढ़ें: Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *