भारत में टैलेंट और जुगाड़ु लोगों की कमी नहीं है. जब सीधी उंगली से घी नहीं निकलता तो उंगली को टेढ़ी किए बगैर आसानी से घी निकालने के दूसरे तरीके भी हम भारतीयों को आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक हलवाई अपनी दुकान पर पकोड़े तलते हुए जो काम कर रहा है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. वीडियो देखकर आप भी कहेंगे भाई वाह, क्या कारनामा किया है.
पकोड़े और चाय एक ही बर्तन में बनाता दिखा शख्स
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हलवाई अपनी दुकान पर बड़ी सी कड़ाही में ढेर सारे पकोड़े तलता दिखाई दे रहा है. लेकिन लगता है कि हलवाई के पास समय की कमी है इसलिए वो ग्राहकों के लिए चाय बनाने अलग से नहीं जा सकता. बस इसी का हलवाई ऐसा जुगाड़ सोचता है जिसे देखकर वहां खड़े ग्राहक और सोशल मीडिया यूडर्स दोनों हैरान रह जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हलवाई बड़ी सी लोहे की कड़ाही में पकोड़े तलते हुए उसी में चाय का बर्तन रख देता है.
अनोखा जुगाड़ देख हैरान रह गए ग्राहक
बर्तन को खौलते हुए तेल में जैसे ही रखा जाता है वैसे ही पतीले की चाय उबलने लगती है और हलवाई पकोड़ों के साथ साथ चाय भी वहीं बना डालता है. वीडियो में हलवाई को पकोड़े छानते और चाय बनाते एक साथ देखा जा सकता है जो कि हल्का और छोटा काम तो कतई नहीं है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं तो कुछ चिंता भी जता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, बड़े खतरनाक लोग हैं भाई
वीडियो को thatsindhifoodie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जुगाड़ु हलवाई है, जरूर खाने में भी घपला करता होगा. एक और यूजर ने लिखा…किसी मेटल को फ्राई करना क्या स्वास्थ्य के लिए सही है? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बड़े खतरनाक किस्म के लोग हैं भाई.
यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
