मुंबई पुलिस ने 18 जुलाई से जारी प्रदर्शनों के सिलसिले में गैरकानूनी जमावड़ा और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में 13 मामले दर्ज कर करीब 400 लोगों को नामजद किया है. प्रोटेस्ट्स के बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. दरअसल, प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से कुछ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और वैन में भरकर ले जाने लगी.
इस बीच सड़क पर उतरे कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों ने उस वैन का गेट खोल दिया और सभी प्रोटेस्टर्स एक-एक कर नीचे उतर गए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. छात्रों का समर्थन कर रहा एक धड़ा इस वीडियो की जमकर सराहना कर रहा है. वहीं कुछ लोग इसको अराजकता बता रहे हैं.
Best thing I saw on internet today ❤️🙏😢💔#ResignDharmendraPradhan pic.twitter.com/UKJzPVzOLb
— Licypriya Kangujam (@LicypriyaK) July 22, 2026
मुंबई की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
दरअसल दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में इसका जमकर विरोध किया जा रहा है. इसी के चलते मुंबई में भी छात्र सड़कों पर उतर आए थे. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर वैन में ले जाया जा रहा था. प्रदर्शनकारी छात्रों से यह वैन पूरी तरह भरी हुई नजर आ रही है.
इस बीच सड़क पर खड़े एक युवा ने वैन का दरवाजा खोल दिया और हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारी वैन से नीचे उतर आए. जब हिरासत में लिए गए छात्र नीचे आए तो उनके समर्थन में कुछ छात्र तालियां बजाकर उनका स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसका वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं.
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR
शहर के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं. प्राथमिकी में नामजद लोगों को नोटिस जारी करने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई.नयी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में मुंबई के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर, शिवसेना भवन समेत विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन किए गए.
उन्होंने कहा कि सोमवार को दादर स्थित चैत्यभूमि पर बिना अनुमति हुए प्रदर्शन के मामले में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश की अवहेलना, गलत तरीके से रास्ता रोकने (अनुचित अवरोध) और गैरकानूनी जमावड़ा समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
